Sport : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, श्रेयस-ईशान समेत ये 4 खिलाड़ी होंगे बाहर #INA

Team India Playing 11 : टीम इंडिया की प्लेइंग-11 न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच में कैसी होगी. किन ग्याहरा खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा और कौन से 4 खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से बाहर हो जाएंगे. इसके बारे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर तय करेंगे, लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मुकाबले से पहले आज हम आपको बताएंगे कि, गिल और गंभीर टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में किन खिलाड़ियों को मौका देंगे और किन प्लेयर्स की छुट्टी कर सकते हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 4 नवंबर यानी बुधवार को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत भारत में सुबह 7:30 बजे होगी, जबकि न्यूजीलैंड में लोकल टाइम के अनुसार ये मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी में होगा. वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच प्रसारित होगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखने को मिलेगी.
🏏 टी20I सीरीज 3-2 से जीतने के बाद #TeamIndia अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। 🔥
क्या भारतीय टीम जीत के साथ करेगी सीरीज का आगाज? 🇮🇳
#NZvIND @BCCI @ICC @ShubmanGill pic.twitter.com/O4VJKLGzgG
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) November 3, 2026
किन बल्लेबाजों को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में 5 बल्लेबाजों को मौका मिल सकता है. इसमें से शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं नंबर 3 पर टीम के लिए विराट कोहली खेलेंगे. नंबर 4 पर रुतुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है, क्योंकि श्रेयस अय्यर को वर्कलोड मैनजमेंट के चलते शुरुआती मुकाबले से आराम दिया जा सकता है. अगर अय्यर खेले तो गायकवाड़ का पत्ता कट सकता है. नंबर 5 पर भारत के लिए केएल राहुल खेलेंगे, जो टीम के लिए विकेटकीपिंग भी करेंगे.
Ruturaj Gaikwad with Head Coach Gautam Gambhir in the practice session at Auckland ahead of the 1st ODI against New Zealand. 🇮🇳💙 pic.twitter.com/R2MlQLLzpP
— Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) November 3, 2026
प्लेइंग-11 में किन 2 ऑलराउंडर्स को मिलेगा चांस
टीम इंडिया की प्लेंइंग-11 में दो ऑलराउंडर्स को मौका मिल सकता है. इनमें सबसे पहले अक्षर पटेल का नाम मौजूद हैं. वो टीम को बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में मदद देंगे और नंबर-6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. वहीं, अपनी स्पिन गेंदबाजी से भी टीम इंडिया को मदद करेंगे. उनके अलावा दूसरे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी हो सकते हैं. रेड्डी बैटिंग टीम इंडिया के लिए नंबर-7 पर करेंगे और तेज गेंदबाजी में भी टीम के लिए योगदान करेंगे.
स्पिन डिपार्टमेंट में फंसेगा पेंच
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में किस स्पिनर को जगह मिलेगी. इस पर पेंच फंस सकता है. क्योंकि टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में जगह बनाने के दावेदार कुलदीप यादव हैं. लेकिन टीम में जगह पाने की रेस में नमन धीर भी हैं, जो ऑफ स्पिन बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग भी कर सकते हैं. वहीं कुलदीप यादव बॉलिंग करेंगे लेकिन बैटिंग में टीम को मजबूती नहीं दे पाएंगे.
Final preps before action in Auckland 💪#NZvIND ODIs loading! 🔜#TeamIndia pic.twitter.com/gSiiWLNakX
— BCCI (@BCCI) November 3, 2026
कौन होंगे टीम इंडिया के 3 तेज गेंदबाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में तीन तेज गेंदबाजों को मौका दिया जा सकता है. इनमें सबसे पहला नाम अनुभवी मोहम्मद सिराज का होगा, जो भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप को लीड करेंगे. वहीं दूसरा नाम अर्शदीप सिंह का होगा, जो अपनी बाएं हाथ के शानदार गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को परेशान करेंगे. तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में गुरनूर बराड़ को मौका मिल सकता है. उनकी तेज गति और यूनिक एक्शन भारत को न्यूजीलैंड में मदद प्रदान कर सकता है.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
1 – शुभमन गिल (कप्तान)
2 – रोहित शर्मा
3 – विराट कोहली
4 – रुतुराज गायकवाड़/ श्रेयस अय्यर
5 – केएल राहुल (विकेटकीपर)
6 – अक्षर पटेल
7 – नीतीश कुमार रेड्डी
8 – नमन धीर/कुलदीप यादव
9 – अर्शदीप सिंह
10 – गुरनूर बराड़
11 – मोहम्मद सिराज
टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए), आकिब नबी.
ये भी पढ़ें : कल कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच, जानिए ऑकलैंड में क्या रहेगा टॉस का टाइम
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, श्रेयस-ईशान समेत ये 4 खिलाड़ी होंगे बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,