Sport : Explainer: न सुपर ओवर, न बाउंड्री काउंट…, जानें दलीप ट्रॉफी का वो 'अनोखा नियम' जिससे बिना मैच जीते चैंपियन बनी ईशान किशन की टीम! #INA

टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट में कोई मैच पूरे 5 दिन तक खेला जाए और अंत में बिना किसी ठोस नतीजे के ड्रॉ पर छूटे, लेकिन चैंपियन का फैसला सिर्फ इस बात से हो कि किसने पहली पारी में ज्यादा रन बनाए थे, यह सुनने में थोड़ा अजीब और दूसरी टीम के साथ नाइंसाफी लग सकता है. लेकिन भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट्स में से एक, ‘दलीप ट्रॉफी’ का नियम यही है. दलीप ट्रॉफी के पांच दिवसीय नॉकआउट और फाइनल मुकाबलों के लिए बीसीसीआई का एक ऐतिहासिक नियम है. इसके तहत, अगर मैच ड्रॉ पर समाप्त होता है, तो विजेता का फैसला ‘पहली पारी की बढ़त’ के आधार पर किया जाता है. यानी जो भी टीम अपनी पहली पारी में विपक्षी टीम से एक भी रन ज्यादा बना लेती है, मैच ड्रॉ होने के बावजूद उसे ही आधिकारिक तौर पर चैंपियन घोषित कर दिया जाता है. अब साउथ जोन के खिलाफ खेला गया फाइनल मुकाबला ड्रॉ रहने के बावजूद ईस्ट जोन की टीम चैंपियन बन गई है और उसने अपने 13 साल के खिताबी सूखे को खत्म किया है. तो आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि दलीप ट्रॉफी का यह अनोखा नियम आखिर क्या है, इतिहास में कब-कब इसके फाइनल मैच ड्रॉ हुए और किस तरह टीमों ने पहली पारी की बढ़त लेकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.
क्या है दलीप ट्रॉफी का यह ‘अनोखा नियम’?
क्रिकेट प्रेमी अक्सर सीमित ओवरों के फॉर्मेट (वनडे या T20) में सुपर ओवर या बाउंड्री काउंट जैसे रोमांचक नियम देखने के आदी होते हैं. लेकिन जब बात फर्स्ट-क्लास क्रिकेट यानी रेड बॉल से खेले जाने वाले 5-दिवसीय फाइनल मुकाबलों की आती है, तो यहां की कहानी और नियम बिल्कुल अलग हो जाते हैं.
बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट नियमों के मुताबिक, अगर दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच पूरे 5 दिन खेलने के बाद भी किसी सीधे नतीजे तक नहीं पहुंच पाता और ड्रॉ पर समाप्त होता है, तो दोनों टीमों की पहली पारी के स्कोर्स की तुलना की जाती है. इस स्थिति में, जिस टीम ने भी पहली पारी में बढ़त हासिल की होती है, वह मैच को बिना जीते भी आधिकारिक तौर पर विजेता बन जाती है.
यही वजह है कि इस फॉर्मेट में टीमें टॉस जीतते ही बिना किसी हिचकिचाहट के पहले बल्लेबाजी चुनती हैं. उनकी रणनीति बोर्ड पर रनों का एक ऐसा ‘एवरेस्ट’ खड़ा करने की होती है, जिसके दबाव में आकर विरोधी टीम अपनी पहली पारी में ही बिखर जाए और मैच ड्रॉ होने की स्थिति में भी बढ़त का यह जादुई फायदा विरोधी के हाथ न लग सके.
दलीप ट्रॉफी के इतिहास में कब-कब फाइनल हुआ ड्रॉ और कौन बना चैंपियन?
ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन 2026–27: चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेले गए इस फाइनल में ईस्ट जोन ने रनों का ऐसा एवरेस्ट खड़ा किया कि साउथ जोन उसके नीचे दब गई. ईशान किशन के 270 रनों के दम पर ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए और मैच ड्रॉ होने पर 372 रनों की भारी-भरकम बढ़त के आधार पर खिताब अपने नाम कर ली.
𝘾.𝙃.𝘼.𝙈.𝙋.𝙄.𝙊.𝙉.𝙎 🏆
A dominant performance from East Zone in the Final against South Zone . clinch the #DuleepTrophy 2026 title on the basis of a first-innings lead 👏#EZvSZ pic.twitter.com/UOeg59cRpF
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 10, 2026
ईस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन 2012-13: चेन्नई में खेला गया यह फाइनल मुकाबला भी ड्रॉ रहा था, जहां ईस्ट जोन ने पहली पारी में बढ़त (232 बनाम 189 रन) बनाकर लगातार दूसरी बार दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया था.
नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन 1999-2000: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच खेला गया यह खिताबी मुकाबला जब ड्रॉ हुआ, तो फैसला पहली पारी के आधार पर हुआ. नॉर्थ जोन ने अपनी पहली पारी में 101 रनों की महत्वपूर्ण लीड लेकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी.
1981-82, 1983-84, 1986-87 और 1987-88: दलीप ट्रॉफी के इतिहास में यह नियम दशकों पुराना है। इन सभी सीजनों में खिताबी जंग ड्रॉ पर खत्म हुई थी, जहां वेस्ट जोन, नॉर्थ जोन और साउथ जोन ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर चैंपियनशिप अपने नाम की थी.
दलीप ट्रॉफी इतिहास में सिर्फ एक बार दोनों टीमें बनीं ‘संयुक्त विजेता’
दलीप ट्रॉफी के 60 से अधिक सालों के इतिहास में ऐसे कई मौके आए हैं, जब दिग्गज खिलाड़ियों से सजी टीमों के बीच खिताबी जंग ड्रॉ पर समाप्त हुए. ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि अगर खराब मौसम या किसी और कारणों से फाइनल मैच में दोनों टीमों की पहली पारी भी पूरी न हो पाए, तब विजेता का फैसला कैसे होता है? इस अनोखे और पेचीदा सवाल का जवाब हमें इतिहास के पन्नों में मिलता है. ऐसा ही एक बेहद दिलचस्प और हैरान कर देने वाला वाकया साल 2013-14 के दलीप ट्रॉफी फाइनल में देखने को मिला था, जब कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नॉर्थ जोन और साउथ जोन की टीमें खिताबी भिड़ंत के लिए आमने-सामने थीं.
उस मुकाबले में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश के कारण खेल में इतनी रुकावट आई कि दोनों ही टीमें अपनी-अपनी पहली पारी का खेल भी पूरा नहीं कर सकीं. जब पहली पारी की बढ़त का गणित लगाने का भी मौका नहीं बचा, तब बीसीसीआई को एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेना पड़ा. क्रिकेट के स्थापित नियमों के तहत, जब पहली पारी के आधार पर भी विजेता तय करना नामुमकिन हो गया, तब उस साल नॉर्थ जोन और साउथ जोन दोनों को ‘संयुक्त विजेता’ घोषित किया गया. आखिरकार चमचमाती ट्रॉफी दोनों टीमों के बीच आपस में बांटी गई, जो दलीप ट्रॉफी के इतिहास के सबसे अनोखे पन्नों में दर्ज हो गई.
क्या खेल के भावना के खिलाफ है यह नियम?
घरेलू क्रिकेट सीजन के दौरान कई बार क्रिकेट फैंस और खेल विशेषज्ञ इस नियम की तीखी आलोचना भी करते हैं. उनका मानना है कि इस नियम की वजह से फाइनल जैसे बड़े और खिताबी मैचों का रोमांच कम हो जाता है, क्योंकि टीमें बेहद धीमी और रक्षात्मक बल्लेबाजी करने लगती हैं. इतना ही नहीं, कई बार मेजबान टीमें पिच को पूरी तरह से सपाट तैयार करवा देती हैं, ताकि विकेट ही न गिरें और मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ जाए.
हालांकि, खेल के जानकारों का एक दूसरा तर्क यह भी है कि 5 दिनों के खेल में दोनों टीमों की चारों पारियां पूरी होना और एक सीधा नतीजा निकालना हमेशा मुमकिन नहीं होता. ऐसे में, जो टीम मैच के शुरुआती तीन दिनों में शानदार खेल दिखाकर पहली पारी में हावी रहती है, उसे उसकी कड़ी मेहनत और निरंतरता का इनाम मिलना ही चाहिए. यही वजह है कि रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी जैसे बड़े और प्रतिष्ठित रेड-बॉल टूर्नामेंट्स में ‘पहली पारी की बढ़त’ के इस नियम को सबसे निष्पक्ष और व्यावहारिक विकल्प माना जाता है.
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! जसप्रीत बुमराह समेत फिट घोषित हुए ये 3 खिलाड़ी, अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स से कटा इस प्लेयर्स का पत्ता
Explainer: न सुपर ओवर, न बाउंड्री काउंट…, जानें दलीप ट्रॉफी का वो 'अनोखा नियम' जिससे बिना मैच जीते चैंपियन बनी ईशान किशन की टीम!
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,