खबर शहर , पीएम सूर्य घर योजना में बड़ा पेंच: 1841 फाइलों पर लगा ब्रेक,  वेंडर्स की लापरवाही पड़ रही भारी – INA

आगरा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में वेंडर्स की भारी लापरवाही सामने आई है। छत पर तने कुछ सोलर प्लांट पर योजना का अनिवार्य लोगो नहीं लगा है तो कई जगह संयुक्त कमीशनिंग रिपोर्ट (जेसीआर) जमा नहीं की गई है। ऐसे में 1841 सूर्य घर फाइलों में उलझे पड़े हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

टोरंट पावर में पीएम सूर्य घर के करीब 2913 मामले लंबित हैं। जिसमें से सोलर प्लांट वेंडर्स की लेटलतीफी और कागजात में कमियों की वजह से 1841 आवेदकों की फाइलें मंजूर नहीं हो सकीं। इससे उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलने में देरी हो रही है। यूपी नेडा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पंजीकृत वेंडर्स को 15 दिन के भीतर इन मामलों को निस्तारित करने की सख्त चेतावनी दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। पैनल लगने के बाद टोरंट पावर की टीम निरीक्षण करती है, जिसके बाद ही सब्सिडी व अन्य लाभ का रास्ता साफ होता है। टोरंट पावर के सहायक महाप्रबंधक से यूपी नेडा को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, वेंडर्स के स्तर पर 1841 मामलों में तकनीकी खामियां और लापरवाही मिली है। कहीं सोलर प्लांट पर पीएम सूर्य घर का अनिवार्य लोगो नहीं लगा है, तो कहीं संयुक्त कमीशनिंग रिपोर्ट (जेसीआर) ही विभाग में जमा नहीं की गई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी प्रेमचंद्र ने सभी पंजीकृत वेंडर्स को पत्र जारी कर कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वेंडर्स अपने स्तर पर लंबित सभी 1841 प्रकरणों को 15 दिन के भीतर हर हाल में निस्तारित करें।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

वेंडर्स के स्तर पर अटके मामलों का गणित

Table of Contents

Table of Contents

क्रम संख्या वर्तमान स्थिति                         लंबित मामलों की संख्या

Table of Contents

Table of Contents

1- सुधार/रिडीम के लिए वापस                         358

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

2- सोलर प्लांट पर पीएम सूर्यघर का लोगो गायब 207

Table of Contents

Table of Contents

3- संयुक्त कमीशनिंग रिपोर्ट (जेसीआर) जमा नहीं 747

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

4- मीटरिंग और इंटरकनेक्शन लागत का भुगतान लंबित 529

Table of Contents

Table of Contents

कुल- 1841


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News