Sport : BCCI का बड़ा फैसला! अचानक बदला मुंबई में होने वाले मैचों का वेन्यू, अब इस स्टेडियम में होंगे WPL 2027 के मुकाबले #INA

WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग 2027 के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने मुंबई में होने वाले ड्ब्ल्यूपीएल 2027 के मैचों का वेन्यू बदल दिया है. अब मैच कहा पर होंगे, आइए इसके बारे में जानते हैं. दरअसल, डब्ल्यूपीएल 2027 के मुंबई में होने वाले मैच अब ब्रेबोर्न स्टेडियम की जगह वानखेड़े स्टेडियम में होंगे. अब वानखेड़े स्टेडियम टाटा महिला प्रीमियर लीग 2027 की मुंबई मैचों की मेजबानी करेगा.
🚨 𝗔𝗻𝗻𝗼𝘂𝗻𝗰𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁 🚨
Wankhede Stadium . host Mumbai leg of #TATAWPL 2027 instead of CCI’s Brabourne Stadium 🏟️
The dates and fixtures will remain unchanged.
All details 🔽https://t.co/6Pa5H4GHr0
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) November 15, 2026
क्या तारीखों में भी हुआ बदलाव
आपको बदा दें कि, बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने घोषणा की है कि TATA Women’s Premier League 2027 का मुंबई लेग अब क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) के ब्रेबोर्न स्टेडियम के बजाय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. हालांकि तारीखें और फिक्स्चर में कोई बदलाव नहीं होगा.
डब्ल्यूपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 15 सितंबर 2026 को अपनी मीटिंग में TATA WPL के पांचवें एडिशन के लिए ओरिजिनल जगहों और तारीखों को मंजूरी दी थी. मंजूर शेड्यूल के मुताबिक, मुंबई लेग, जिसमें मैच नंबर 12 से 20, एलिमिनेटर और फाइनल शामिल हैं, 26 जनवरी से 7 फरवरी 2027 के बीच CCI में खेला जाना था.
The complete #TATAWPL 2027 calendar, now with a historic stop in Mumbai 🏟️
The action kicks off in Vadodara before making a debut at Wankhede Stadium for the second leg and playoffs 🗓️ pic.twitter.com/miqmJmRGBH
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) November 15, 2026
क्यों लिया गया ये फैसला
CCI को 14 फरवरी से शुरू होने वाली पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 को भी होस्ट करना है, इसलिए टाटा महिला प्रीमियर लीग के खत्म होने और मल्टी-नेशन टूर्नामेंट के शुरू होने के बीच के गैप में पिचों को ठीक होने के लिए काफी समय नहीं मिलेगा. ऐसे में ये फैसला लिया गया है.
. Alert! BCCI shifts Mumbai leg of Women’s Premier League 2027 from the Cricket Club of India (Brabourne Stadium) . the Wankhede Stadium. #WPL2027 pic.twitter.com/8HAnYP47CQ
— Press Trust of India (@PTI_News) November 15, 2026
यह बदलाव इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की CCI में खेले जाने वाले मैचों को शिफ्ट करने की रिक्वेस्ट के बाद किया गया है. WPL कमेटी ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है और अब वानखेड़े स्टेडियम मुंबई लेग के सभी 11 मैचों को होस्ट करने के लिए तैयार है. टाटा डब्ल्यूपीएल 2027 वडोदरा में 14 जनवरी को शुरू होगा और पहले 11 मैच 24 जनवरी तक वहीं खेले जाएंगे. टूर्नामेंट 7 फरवरी को मुंबई में खत्म होगा और दोनों जगहों पर सभी मैच IST के हिसाब से शाम 7:30 PM बजे शुरू होंगे.
ये भी पढ़ें : सीता राम, सीता राम… जपने वाले खिलाड़ी की अश्विन ने क्यों की तारीफ? वैभव सूर्यवंशी की तरह इसे भी बताया फ्यूचर स्टार
BCCI का बड़ा फैसला! अचानक बदला मुंबई में होने वाले मैचों का वेन्यू, अब इस स्टेडियम में होंगे WPL 2027 के मुकाबले
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,