Sport : 6,6,6,6,6,6,6… ठोक मचाई तबाही, फिर फूटी किस्मत से मात खाई, वीडियो देख जानें कैसे शतक से चूके मिशेल मार्श #INA

Mitchell Marsh : लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने आईपीएल 2026 के 59वें मैच में तहलका मचा दिया. उन्होंने इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के 5वें ओवर में अंशुल कंबोज को लगातार 4 छक्के जड़े और 1 चौके की मदद से ओवर में 28 रन बटोरे. इसकी बदौलत मार्श ने 21 बॉल में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक ठोक दिया. मार्श यहीं नहीं रुके और उन्होंने चौके-छक्के ठोक रन बनाना जारी रखी.
मिशेल मार्श दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुए रन आउट
इस मैच में मिशेल मार्श ने 39 बॉल में 9 चौके और 7 छक्कों की बदौलत 90 रन बना लिए थे. तभी सीएसके के की ओर से 12वां ओवर मुकेश चौधरी डालने आए. इस ओवर की पांचवी बॉल निकोलस पूरन ने सीधे नॉनस्ट्राइकर एंड की और मारी. बॉल मुकेश के हाथ से लगी और सीधे स्टंप पर लग गई. इसके साथ ही मिशेल मार्श बिना किसी गलती के 90 रनों पर रन आउट हो गए.
𝗕𝗢𝗢𝗠 ✖️ 4️⃣ 😮
🎥 Sit back and enjoy Mitchell Marsh’s four 6️⃣’s in the same over 🔥
And what a time for him . bring up 1️⃣0️⃣0️⃣ #TATAIPL sixes 👌
Updates ▶️ https://t.co/v1R8RJXPe8#KhelBindaas | #LSGvCSK | @LucknowIPL pic.twitter.com/xehqXwTNxE
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026
इस दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट के साथ ही मार्श शतक लगाने से चूक गए. इसे उनकी फूटी किस्मत ही कह सकते हैं कि इतनी धमाकेदार बल्लेबाजी करने के बाद वो अपना शतक नहीं पूरा कर पाए और बगैर कोई गलत शॉट खेले या गलती किए बगैर पूरन के शॉट के चलते रन आउट हो गए.
Is there a twist in the tale? 🤔#CSK strike 🔙 . 🔙 in no time ⚡️
Updates ▶️ https://t.co/v1R8RJXPe8#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/4T9X0vDcZI
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026
इस मैच में मिशेल मार्श की शानदार पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया. इस बेहतरीन पारी के लिए मिशेल मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. इस मैच में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए. LSG ने मिशेल मार्श की शतकीय पारी की बदौलत मैच को 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 188 रन बनाकर हासिल कर लिया.
प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड हासिल करते समय मिशेल मार्श ने कहा कि, ‘देखो, जीतना तो अच्छा है. इस साल हमारे लिए ऐसा बहुत कम हुआ है. एक ग्रुप के तौर पर हम साथ रहे हैं और आज रात थोड़ा सा इनाम मिलना सच में अच्छा है. इस ग्रुप में हमारे पास बहुत अच्छे लोग हैं. कुछ बहुत अच्छे युवा बच्चे और हम जानते हैं कि हम कभी-कभी मैदान पर सही नहीं कर पाते, लेकिन फिर भी यह एक बहुत अच्छा ग्रुप है. मुझे लगता है कि कभी-कभी जब चीज़ें ठीक नहीं चल रही होती हैं, तो हमारे पास यही ग्रुप होता है. इसलिए आज रात जीतना सच में बहुत अच्छा है’.
Unstoppable 🔥🔥
Mitchell Marsh continues . deal in maximums tonight 🚀
Updates ▶️ https://t.co/v1R8RJXPe8#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvCSK | @LucknowIPL pic.twitter.com/kMyIF5WAtQ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026
उन्होंने आगे कहा कि, ‘मुझे जोस इग्लिस के साथ खेलना बहुत पसंद है. उसे पक्का लगता है कि जिस तरह से वह खेलता है, उससे मुझ पर से प्रेशर कम हो जाता है और हम ज़ाहिर है पिछले लगभग आठ सालों से वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए एक साथ बड़े हुए हैं. इसलिए हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते हैं. आज रात एक अच्छी पार्टनरशिप थी. मैंने अपने गेम में कुछ बार काम किया है. जोश इंग्लिस की कुछ गेम पहले उंगली में चोट लग गई थी, इसलिए उन्होंने कुछ हद तक यह जिम्मेदारी संभाल ली है. मुझे लड़कों के साथ वहां रहना अच्छा लगता है’.
ये भी पढ़ें : LSG vs CSK: मिशेल मार्श ने तोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कमर, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट से रौंदा
6,6,6,6,6,6,6… ठोक मचाई तबाही, फिर फूटी किस्मत से मात खाई, वीडियो देख जानें कैसे शतक से चूके मिशेल मार्श
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,