Sport : 5 चौके, एक छक्का… फाइनल मैच में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, छक्के-चौकों बारिश कर इतने रन बनाकर हुए आउट #INA

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यू ईश्वरन बल्लेबाजी करने के लिए आए. जहां, दोनों ही बल्लेबाजों ने मिलकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. मगर, एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे और इस बार वह अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए.

ईस्ट जोन को वैभव और अभिमन्यू को दिलाई मजबूत शुरुआत

साउथ जोन के साथ खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई ईस्ट जोन की टीम को उनकी सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यू ईश्वरन ने मिलकर 100 रनों की साझेदारी बनाई. इसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना अहम योगदान दिया.

वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर हुए आउट

दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर अच्छी शुरुआत मिली और वह काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे. वह अपनी फिफ्टी की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन जब वह 44 के स्कोर पर पहुंचे, तब मिलिंद की गेंद को उन्होंने उठाकर खेला और फील्डर ने कैच लपक लिया. नतीजन, वैभव सूर्यवंशी 37 गेंद पर महज 44 रन बनाकर ही आउट हो गए. अपनी पारी में वैभव ने 5 चौके और 1 छक्का लगाया. उनका स्ट्राइक रेट 118.92 की रही. ये कहना गलत नहीं होगा कि एक बार फिर वैभव अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके.

साउथ जोन और ईस्ट जोन ने कितनी बार जीती हैं दलीप ट्रॉफी?

साउथ जोन की टीम ने अब तक दलीप ट्रॉफी के इतिहास में 14 बार विजेता (2 बार संयुक्त विजेता सहित) ट्रॉफी जीती है. वहीं, 25 बार फाइनल तक का सफर तय किया है. ईस्ट जोन की टीम की बात करें, तो इस टीम ने 2 बार विजेता (2011-12 और 2012-13 सीजन में) ट्रॉफी उठाई है और 7 बार फाइनल खेला.

सेमीफाइनल में चला था वैभव का बल्ला

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने पहली पारी में 81 गेंदों पर 92 रनों की धाकड़ पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के लगाए थे. वहीं, दूसरी पारी में वैभव ने अच्छी शुरुआत की. मगर, वह 43 गेंद पर 40 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. अपनी पारी में वैभव ने 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए. 

ऐसी हैं दोनों टीमें

ईस्ट जोन की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, सुभ्रांशु सेनापति, शाहबाज़ अहमद, डेनिश दास, शिखर मोहन, सूरज सिंधु जयसवाल

साउथ जोन की टीम: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमातेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, वैधवथ कावरप्पा, एमडी निधिश, मोहम्मद सिराज, शेख रशीद, कवुरी सैतेजा, करुण नायर, अमन खान, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजराना

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को धूल चटाकर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भरी हुंकार, बोलीं- ‘इससे हमारा स्टैंडर्ड ऊंचा बना रहता है…’

5 चौके, एक छक्का… फाइनल मैच में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, छक्के-चौकों बारिश कर इतने रन बनाकर हुए आउट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close