सीजी- सीजी:अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों और अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई – INA

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश में अवैध अप्रवासियों, घुसपैठियों और बिना वैध दस्तावेजों के अनधिकृत रूप से निवासरत व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं घुसपैठियों को वापस भेजे जाने के संबंध में निर्देश प्राप्त होने के बाद बिलासपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान शुरू किया गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) रश्मिता कौर चावला के नेतृत्व में 7 निरीक्षकों सहित विशेष टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया। सभी थाना प्रभारियों को अवैध घुसपैठियों एवं बिना वैध दस्तावेजों के निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं सत्यापन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद जिले में सघन चेकिंग एवं जांच अभियान शुरू किया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

विशेष टास्क फोर्स द्वारा बिलासपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापामार कार्रवाई एवं जांच करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्र की गई। जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे व्यक्ति पाए गए, जिनके मूल निवास एवं पहचान से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन आवश्यक पाया गया। संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणिकता की जांच के लिए संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क किया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

विशेष टीम द्वारा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद एवं जंगीपुर क्षेत्र में जाकर वहां के पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की गई तथा बिलासपुर में निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं दस्तावेज साझा किए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

विशेष टीम द्वारा मुर्शिदाबाद एवं जंगीपुर के अतिरिक्त संबंधित थाना क्षेत्रों में जाकर पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से व्यक्तिगत रूप से जानकारी एकत्र की गई तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में बांग्लादेशी नागरिकों के भारत प्रवेश एवं उनके यहां रुकने से संबंधित गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य प्राप्त किए गए। प्रारंभिक जांच एवं उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में निवासरत 23 संदिग्ध व्यक्तियों को 4 सितंबर 2026 को उनकी पहचान एवं दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक होल्डिंग/डिटेंशन सेंटर, रायपुर भेजा गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आम नागरिकों से अवैध रूप से निवासरत व्यक्तियों अथवा संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने एवं पुलिस तक सूचना पहुंचाने के उद्देश्य से टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 भी जारी किया गया है। बिलासपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति के संबंध में उसकी पहचान, निवास अथवा दस्तावेजों को लेकर संदेह हो या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो, तो उसकी सूचना टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 पर दी जा सकती है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पूर्व में भी की गई प्रभावी कार्रवाई

Table of Contents

Table of Contents

बिलासपुर पुलिस द्वारा इस अभियान के पूर्व भी अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उपलब्ध अभिलेख के अनुसार पूर्व में 2 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। थाना तोरवा क्षेत्र में अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद हुसैन उर्फ सुब्रती शर्मा उर्फ सागर, निवासी शाहपुर, आरापाड़ा, नौवापाड़ा, पुलिस स्टेशन कोतवाली, जिला जशोर (बांग्लादेश) की पहचान किए जाने के बाद उसके विरुद्ध 12 जुलाई 2025 को बांग्लादेश निर्वासन (Quit India) की कार्रवाई की गई थी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इसी प्रकार थाना तोरवा में 17 मार्च 2025 को बांग्लादेश की नाबालिग बालिका के अपहरण के संबंध में आरोपी हृदय कुमार शर्मा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 122/2025 के तहत संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। न्यायालयीन निर्णय के बाद उसके विरुद्ध बांग्लादेश Deportation की कार्रवाई किए जाने तक उसे होल्डिंग/डिटेंशन सेंटर, रायपुर भेजा गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप में बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की जो सूची तैयार की गई थी, उसमें दिए गए पतों की जांच के लिए पुलिस की टीम मौके पर गई थी। सत्यापन के दौरान कई पते गलत पाए गए। पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News