Sport : 'हमने ऐसा ही किया…', भारत की इस कमजोरी का कीवी टीम ने उठाया फायदा, खुद कप्तान ने किया खुलासा #INA

Mitchell Santner Statement: भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की. कीवी टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 260 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया था. फिर, रही सही कसर उनके गेंदबाजों ने पूरी कर दी और टीम इंडिया को 172 के स्कोर पर ही रोक दिया. इस तरह न्यूजीलैंड की टीम ने 87 रन से मैच को जीत लिया.

क्या बोले मिचेल सैंटनर?

न्यूजीलैंड के साथ खेले गए चौथे टी-20 मैच में भी टॉस का सिक्का भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के पक्ष में गिरा. इस सीरीज में लगातार कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर टॉस हारे हैं. हालांकि, चौथे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत का खाता खोल लिया है और ये टीम अब 1-3 पर पहुंच गई है.

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “एक और टॉस हारे. हवा चलने की वजह से ओस नहीं पड़ी. इन बल्लेबाजों के खिलाफ आपको अच्छी गेंदबाजी करनी होती है और हमने ऐसा ही किया. शुरुआत में हमने देखा कि गेंद तेजी से निकल रही थी.”

गेंदबाजों की जमकर की तारीफ

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की. खासतौर पर जैकब डफी, जिन्होंने भारत के 4 विकेट झटके और उसे बैकफुट पर धकेल दिया. कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपने गेंदबाजों की सराहना करते हुए कहा, “हमारे गेंदबाजों ने जोर लगाया और पावरप्ले में विकेट लेने में कामयाब रहे. पिच में थोड़ी मदद मिल रही थी, जो हम चाहते भी थे. जिस पिच पर उछाल हो, वहां खेलना काफी अच्छा रहता है.”

बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कप्तान ने कहा, “ब्रेसवेल ने जिस तरह से आकर पहली गेंद से ही खेलना शुरू किया और स्कोर को 260 तक पहुंचाया… ‘बीस्टी’ (ब्रेसवेल) को रन बनाते देखकर अच्छा लगा, वह नेट्स में भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. हमने कुछ मुश्किल फैसले लिए और उन लेंथ की गेंदों पर सीधे मैदान की तरफ शॉट खेले. डफी ने सटीक हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी की और शुरुआत में ही दो विकेट लिए, जो बहुत अच्छा रहा.”

ड्रॉप हुए कैचों पर भी कप्तान ने दी प्रतिक्रिया

मिचेल सैंटनर ने आगे कहा, “हमने उन्हें ‘हैवी लेंथ’ डालकर मुश्किल शॉट्स खेलने पर मजबूर किया, जिससे कुछ गेंदें हवा में गईं. जो हमारे लिए अच्छा रहा. हालांकि, कुछ कैच छूटे भी, लेकिन यहां मैदान पर हवा काफी घूम रही थी. मेरा वाला कैच तो बहुत मुश्किल नहीं था, पर कुल मिलाकर मैं बहुत खुश हूं. मुझे लगता है कि हमने अपनी गेंदबाजी में काफी वैरिएशन रखी. पावरप्ले में हमने अलग-अलग तरह की गेंदबाजी की और गेंदबाजों ने छोटे-छोटे स्पेल (एक-एक ओवर) में आकर अच्छी गेंदबाजी की. शुरुआत से ही सटीक गेंदबाजी करना और डफ का ‘हार्ड लेंथ’ पर लगातार सही गेंदें डालना. यह एक बेहतरीन शुरुआत थी.”

ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 गेंदबाज

'हमने ऐसा ही किया…', भारत की इस कमजोरी का कीवी टीम ने उठाया फायदा, खुद कप्तान ने किया खुलासा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close