Sport : 'बैटिंग के लिए पिच बहुत अच्छी थी…' ग्लेन फिलिप्स ने दिखाया भारतीय बैटर्स को आईना, टीम इंडिया की हार पर दिया बड़ा बयान #INA

Glenn Phillips Statement : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मैच में ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी पारी खेलते हुए शतक जड़ा है. इस मैच में उन्होंने 107 रनों की आतिशी पारी खेली और अपनी टीम को 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रनों तक पहुंचाने में मदद की, जिसकी बदौलत टीम इंडिया 20 ओवर में सिर्फ 172 रन बना पाई और 87 रनों के बड़े अंतर से चौथा टी20 मैच हार गई. इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले ग्लेन फिलिप्स को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला है. इस अवार्ड को हासिल करते हुए ग्लेन फिलिप्स ने बड़ा बया दिया है.
ग्लेन फिलिप्स ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान अपनी पारी और न्यूजीलैंड की जीत के बारे में खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में इंडियन बैटर्स को भी आईना दिखा दिया है. उन्होंने कहा कि, ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए अच्छी थी. ऐसा कहकर उन्होंने भारतीय बैटर्स पर तंज कस डाला है, क्योंकि जिस पर पर उन्होंने न्यूजीलैंड के अन्य बैटर्स के साथ धमाल मचाया वहां, भारतीय बल्लेबाज ढेर हो गए. फिलिप्स ने क्या कहा है, आइए जातने हैं.
Glenn Phillips Named POTM Award of his brilliant 107(49) runs.
Congratulations 🎊 👏 💐 🥳
GLENN PHILLIPS #NZvIND pic.twitter.com/jf7wmdtu94
— Sunny (@ShivTrilokiNath) October 30, 2026
ग्लेन फिलिप्स ने कंसा भारतीय बैटर्स पर तंज
ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि, ‘यह शानदार था. आज बैटिंग के लिए पिच बहुत अच्छी थी और मुझे लगता है कि हमने इसका पूरा फायदा उठाया, जो शानदार था. कुछ रन बनाना और लड़कों के लिए योगदान देना अच्छा लगा. मैंने माइकल ब्रेसवेल के साथ सच में इस बारे में बात की कि इस एंड से हवा शायद जाने के लिए आसान एंड थी, लेकिन जिस तरह से बीस्ट (ब्रेसवेल) हिट करता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस एंड से जाता है और उस मोमेंटम को ले पाना, खासकर जब यह गेम का एक तरह से चाकू की धार जैसा हिस्सा था, हमारे लिए इसे इंडिया से इस तरह असरदार तरीके से दूर ले जाना शानदार था’.
🚨 GLENN PHILLIPS ON HIS 100 AGAINST INDIA IN 4TH T20I!! 🔥😍
“It’s fabulous, obviously it was a really good pitch . bat on out there today, and I think we, we made the most of it, which was fantastic.”
“And, obviously nice . get a few and contribute . the lads…” pic.twitter.com/4WpDeVEMun
— M Farhan (@MFarhan1200) October 30, 2026
फिलिप्स ने आगे कहा कि, ‘कभी-कभी यह गेम के उतार-चढ़ाव होते रहते हैं. आप बॉल को अच्छी तरह से देखते हैं और आप साल के दूसरे समय में बॉल को बुरी तरह से देखते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह बस उस पर्पल पैच को जितना हो सके लंबे समय तक बनाए रखने की कोशिश है और बस जितना हो सके एक अच्छा फैसला लेने की कोशिश है. ठीक लग रहा है, उम्मीद है कि कुछ बहुत बड़ा नहीं होगा. शायद किसी और चीज से ज़्यादा सावधानी के तौर पर, आगे हमारी गर्मियां बहुत बड़ी होने वाली हैं. जरूरी नहीं कि मैं 100% से कम पर कुछ भी करूं’.
A third T20I hundred for Glenn Phillips as he leads the charge for New Zealand against India 💪
📝: https://t.co/moLceyPC8o pic.twitter.com/XsNrL7y3Tm
— ICC (@ICC) October 30, 2026
ग्लेन फिलिप्स ने भी खेली शानदार पारी
ग्लेन फिलिप्स ने पहले 31 बॉल में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपने 50 रन पूरे किए. इसके बाद उन्होंने 46 बॉल में 6 चौके और 9 छक्कों की मदद से तूफानी अंदाज में अपना शतक पूरा किया. शतक ठोकने के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 214.8 का रहा है. इस मैच में उन्होंने 48 बॉल में 6 चौके और 10 छक्कों के साथ 107 रनों की पारी खेली. उनको नीतीश कुमार रेड्डी ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट कराया.
ये भी पढ़ें : ‘हमने ऐसा ही किया…’, भारत की इस कमजोरी का कीवी टीम ने उठाया फायदा, खुद कप्तान ने किया खुलासा
'बैटिंग के लिए पिच बहुत अच्छी थी…' ग्लेन फिलिप्स ने दिखाया भारतीय बैटर्स को आईना, टीम इंडिया की हार पर दिया बड़ा बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,