Sport : सीता राम, सीता राम… जपने वाले खिलाड़ी की अश्विन ने क्यों की तारीफ? वैभव सूर्यवंशी की तरह इसे भी बताया फ्यूचर स्टार #INA

R Ashwin : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन आज कल भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं लेकिन वो खेल के हर विषय पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटते हैं. वो अब क्रिकेटर विषलेशक की भूमिका में नजर आते हैं. अश्निन अपने खुद के यूट्यूब चैनल अपनी राय रखते हैं. वहीं कमेंट्री के दौरान भी वो बहुत कुए युवा क्रिकेटर्स को लेकर बोलते रहते हैं. अब अश्विन ने एक औसे क्रिकेटर के बारे में बात की है, जो पाकिस्तान के खिलाफ मैच के मुश्किल वक्त में सीता राम, सीता राम.. जप रहे थे. इस खिलाड़ी को पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने फ्यूचर का सुपर स्टार बताया है. 

इस समय पूरी दुनिया भारत के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारत का फ्यूचर स्टार समझ रही है, जो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत भी कर चुके हैं. वैभव ने जहां 13 साल से ही धमाल मचाना शुरू कर दिया था. तो अब एक और नाम है, जो लगातार दो-तीन सालों से सुनाई दे रहा है. ये नाम कोई और नहीं बल्लि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज के बेट का है. 

अश्विन ने इस 19 वर्षीय क्रिकेटर को बताया फ्यूचर स्टार 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं वीरेंद्र सहवाग की, जिनके बेटे आर्यवीर सहवाग का नाम इंडिया समेत पाकिस्तान में भी गूंज रहा है. 19 वर्षीय दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर ने इंडिया इंडर 19 की ओर से खेलते हुए पाकिस्तान अंडर 19 के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली और पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता. अब अश्विन ने उन पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आर्यवीर को फ्यूचर स्टार भी बताया है. इस पूर्व क्रिकेटर ने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

आर्यवीर सहवाग पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान

‘रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, ‘आर्यवीर सहवाग अंडर 19 एशिया कप 2026 में टूर्नामेंट के डिजर्विंग प्लेयर थे. मुझे लगता है उन्होंने कॉम्पिटिशन में कोई गलती नहीं की है. उनके बल्ले से रन निकलते रहते हैं और वह भी अच्छी पेस से निकले हैं. पूरे टूर्नामेंट में उनकी टीम के लिए उनका कंट्रीब्यूशन बहुत बड़ा था. उन्होंने इस फील्ड के बेस्ट खिलाड़ियों से सीखा है. उनकी बैटिंग में वीरेंद्र सहवाग की झलक दिखती है. मैं उन्हें फ्यूचर में देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. वह पक्का एक ऐसा टैलेंट है जिस पर नजर रखनी चाहिए’.

मुश्किल वक्त में आर्यवीर ने जपा सीता राम

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने वीडियो कॉप पर अपने पापा को बताया था कि, जब साल बल्लेबाज आउट हो गए थे और गेंदबाज बॉलिंग कर रहे थे. तब वो डग आउट में बैठे हुए भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि, कुछ चमत्कार हो जाए. वो लगातार सीता राम, सीता राम जप रहे थे. उन्होंने इस बारे में खुद खुलासा किया.

इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए आर्यवीर सहवाग को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी दिया गया. आर्यवीर ने कुल 361 रन बनाए थे. इसमें आर्यवीर के बल्ले से एक शतक आया था, जिसमें 160 रनों की मैराथन पारी थी. वहीं उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले हैं.

ये भी पढ़ें : क्या अब वर्ल्ड कप खेल पाएंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? बुरे सपने की तरह रही न्यूजीलैंड सीरीज, बनाए मात्र इतने रन

सीता राम, सीता राम… जपने वाले खिलाड़ी की अश्विन ने क्यों की तारीफ? वैभव सूर्यवंशी की तरह इसे भी बताया फ्यूचर स्टार




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close