Sport : विराट कोहली ने ऑकलैंड में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर 3 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम #INA

Virat Kohli Record : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में अर्धशतक लगाकर दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही विराट कोहली ने 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. विराट कोहली ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे मैच में 73 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के साथ ही उन्होंने कई कीर्तिमान अपने नाम किए. 

विराट कोहली ने जड़ा दूसरा सबसे तेज पचासा

इस मैच में विराट कोहली ने 35 बॉल में 8 चौके और 1 छक्के के साथ 50 रन पूरे कर अपने वनडे करियर का 80वां अर्धशतक लगाया. इस मुकाबले में 35 बॉल में 50 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया है. इससे पहले उन्होंने 34 बॉल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 में कैनबरा में 34 बॉल में अर्धशतक लगाया था, जो उनके वनडे करियर का सबसे तेज अर्धशतक हैं. 

विराट कोहली के लिए विदेशी वनडे में सबसे तेज 50 रन

  • 34 बॉल बनाम ऑस्ट्रेलिया कैनबरा 2016
  • 35 बॉल बनाम न्यूज़ीलैंड ऑकलैंड 2026
  • 36 बॉल बनाम दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2018
  • 38 बॉल बनाम श्रीलंका कोलंबो RPS 2017

विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

विराट कोहली में इस मैच में 54 रन बनाने के साथ ही सचिन तेंदलुकर को पीछे छोड़ दिया. अब विराट कोहली वनडे क्रिकेट में रन चेज करते समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली ने रन चेज में 180 मैचों की 169 पारियों में 8740 रन बना दिए हैं. जबकि सचिन तेंदुलकर ने रन चेज करते समय 242 मचों में वनडे में 8720 रन बनाए हैं. 

ये भी पढ़ें : विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज, पोंटिंग-संगकारा सब रह गए पीछे

विराट कोहली ने ऑकलैंड में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर 3 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close