सीजी- ‘बहुत खूबसूरत हो…’: बॉलीवुड सिंगर अभिजीत सिंह और सुनील के सदाबहार नगमों से सजी राज्योत्सव की सुरमयी शाम – INA

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अंतिम दिन नवा रायपुर का राज्योत्सव मेला मैदान लोकसंस्कृति, संगीत और कला के अनुपम संगम का साक्षी बना। एक ओर छत्तीसगढ़ी माटी की सोंधी महक से सराबोर लोकगीतों की मधुर धुनें थीं, तो दूसरी ओर बॉलीवुड के सदाबहार गीतों की गूंज। पंडवानी की लोकगाथाओं से लेकर पंथी नृत्य की ऊर्जा, कथक की कलात्मकता और सूफी संगीत की रूहानियत तक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राज्योत्सव की अंतिम संध्या को यादगार बना दिया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

राज्योत्सव के अंतिम दिन प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी और लोक कलाकार उषा बारले की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं शिल्प ग्राम मंच पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की विविध विधाओं का प्रदर्शन किया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

अभिजीत के सदाबहार नगमों से सजी सुरमयी शाम

Table of Contents

Table of Contents

राज्योत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभिजीत ने अपनी सुरीली आवाज से हिंदी फिल्म संगीत का जादू बिखेरा। उनके लोकप्रिय गीतों ने संध्या को बॉलीवुड के सदाबहार नगमों के रंग में रंग दिया। अभिजीत ने ‘चांद तारे’। जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। इसके साथ ही ‘बादशाह ओ बादशाह’ गीत ने कार्यक्रम में उत्साह का रंग घोला। उन्होंने ‘बहुत खूबसूरत हो….’ और ‘वादा रहा सनम….’ जैसे रोमांटिक गीतों से संगीतप्रेमियों की शाम यादगार बनाई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सुनील सोनी के गीतों में दिखी छत्तीसगढ़ी माटी की महक

Table of Contents

Table of Contents

छत्तीसगढ़ी के लोकप्रिय गायक सुनील सोनी ने अपनी सुमधुर आवाज और मनमोहक गीतों से राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या को छत्तीसगढ़ी रंगों में रंग दिया। उनके गीतों में प्रदेश की माटी से लगाव, मां के प्रति सम्मान, प्रेम और आत्मीयता की भावनाएं झलकती रहीं। सुनील सोनी ने ‘छैंया भुइंया ला छोड़ तैं…..’ गीत से छत्तीसगढ़ की धरती से जुड़े भावों को स्वर दिया। वहीं ‘झन भूलौ मां-बाप ला….’ जैसे भावपूर्ण गीतों के माध्यम से माता-पिता के त्याग, ममता और उनके प्रति सम्मान का संदेश दिया। इसके बाद ‘मीठ-मीठ लागे मया के बानी…..’ और छत्तीसगढ़ी फिल्म हांडा के लोकप्रिय गीत ‘ए गोरी ओ गोरी….’ की प्रस्तुति से सांस्कृतिक संध्या में प्रेम और उल्लास के रंग घुल गए। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News