Sport : 'ये तो फिटमैन शर्मा है…', 39 साल की उम्र में रोहित शर्मा ने किया कमाल, Run-Out होकर बल्लेबाज भी रह गया हैरान #INA

Rohit Sharma: न्यूजीलैंड के साथ ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों की रन गति पर लगाम लगा रखी है. इसी मैच के 22वें ओवर में रोहित शर्मा ने गजब की फुर्ती दिखाई और केएल राहुल के साथ मिलकर डेरिल मिचेल को रन आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया, जो भारत के लिए खतरा बन सकते थे. 39 साल की उम्र में रोहित की इस फिटनेस को देखकर मानो फैंस मोहित हो गए हैं. 

रोहित शर्मा ने दिखाई कमाल की फुर्ती

39 साल के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है. 22वां ओवर लेकर आए अक्षर पटेल ने गेंद फेंकी, जिसे स्ट्राइकर एंड पर मौजूद ग्लेन फिलिप्स ने गेंद को लेग-साइड की तरफ हल्के से धकेला गया और रोहित मिड-विकेट से तेजी से गेंद की ओर लपके.

दोनों बल्लेबाजों के बीच थोड़ा कन्फ्यूजन… हां ना… हां ना हुआ और वे गेंद को ही देखते रह गए, जो उन पर भारी पड़ा. रोहित के अंडरआर्म थ्रो और केएल राहुल की फुर्तीली विकेटकीपिंग ने मिलकर काम तमाम कर दिया. भारत के लिए यह एक बहुत ही सही समय पर मिला जरूरी विकेट है, जबकि रोहित अपने दाहिने कंधे को थोड़ा स्ट्रेच करते दिखे. हालांकि, वह पूरी तरह फिट हैं और मैदान पर मौजूद हैं.

मजबूत स्थिति में है टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. भारत ने 100 रन से पहले ही कीवी टीम के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. (खबर लिखे जाने तक) न्यूजीलैंड का स्कोर 118/7 है. कीवी टीम की ओर से अब तक कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा सका है. ऐसे में अब भारतीय गेंदबाज पूरी कोशिश करेंगे कि मेजबानों को कम से कम स्कोर पर जल्दी से जल्दी ऑलआउट करें, ताकि टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित हो सके.

यहां देखें फैंस के रिएक्शंस

ये भी पढ़ें: ऑकलैंड में भारत की कमाल की शुरुआत, 100 से पहले ही न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, जानें किसने लिए कितने विकेट

'ये तो फिटमैन शर्मा है…', 39 साल की उम्र में रोहित शर्मा ने किया कमाल, Run-Out होकर बल्लेबाज भी रह गया हैरान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close