Crime- कानपुर: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को कमरे में किया बंद, डर से युवक ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस -#INA

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रवाईपुर गांव में मंगलवार देर रात एक खौफनाक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को पकड़कर कमरे में बंद कर दिए जाने से घबराकर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोहे के एंगल से लटक रहे शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Table of Contents


जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के मलवा थाना अंतर्गत मोहन खेड़ा गांव निवासी शिव प्रताप (25) सिंह उर्फ सौरव पुत्र सुरेंद्र सिंह का रवाईपुर गांव में प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात शिव प्रताप अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान गृहस्वामी परितोष कुमार को घर के भीतर किसी अनजान शख्स की आहट महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने तुरंत उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर कुंडी लगा दी और शोर मचा दिया।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News