Sport : टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 22 रनों से हराकर 3-1 से जीत सीरीज, अर्शदीप और सिराज ने बॉल से बिखेरा जलवा #INA

India vs New Zealand : भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में 22 रनों से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है. इस मुकाबले में इंडियन क्रिकेट टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 42.1 ओवर 10 विकेट गंवाकर कुल 209 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने माउंट माउंगानुई के बे ओवल में 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 48.1 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 187 रन बनाए और वो 22 रनों से मुकाबला हार गई. इसके साथ ही न्यूजीलैंड टी20 के बाद वनडे सीरीज भी टीम इंडिया से हार गई.
इस मैच में टीम इंडिया के लिए गेंद के साथ अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की और तीन अहम विकेट हासिल किए. वहीं मोहम्मद सिराज को भी 3 विकेट मिले. बल्ले के साथ टीम के लिए ईशान किशन और अक्षर पटेल ने अहम योगदान दिया. इस मुकाबले में शानदार बॉलिंग के लिए अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला, जबकि विल यंग को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला.
A clinical display on the field sees India seal the ODI series 3-1 against New Zealand 👏
📝: https://t.co/iIOBCbkC4j pic.twitter.com/LZhmAv2LEb
— ICC (@ICC) November 15, 2026
न्यूजीलैंड को शुरुआत में लगी बड़े झटके
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए विल यंग और टिम सैफर्ट आए. भारतीय टीम को पहली सफलता तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टिम सैफर्ट 14 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिलाई. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने विल यंग को 22 रन पर चलता किया है. भारतीय टीम को तीसरी सफलता निक कैली के रूप में मिली है. निक कैली 45 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली है. अर्शदीप सिंह ने क्लीन बोल्ड कर दिया.
c Ruturaj Gaikwad b Arshdeep Singh 🤝
An excellent catch in the deep gives #TeamIndia wicket no. 2️⃣ 🫴
Updates ▶️ https://t.co/wqxhoXb2WC#NZvIND | @arshdeepsinghh | @Ruutu1331 pic.twitter.com/fsZfxiZ87U
— BCCI (@BCCI) November 15, 2026
इसके बाद भारत को चौथी सफलता फिन एलेन के रूप में मिली है. मोहम्मद सिराज ने एलेन को 1 रन पर ही चलता कर दिया है. आकिब नबी ने माइकल ब्रेसबेल को 19 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है. नमन धीर ने उनका कैच लिया. यश ठाकुर ने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (31) के रूप में अपने वनडे करियर का पहला विकेट मिला है और भारत को छठवीं विकेट दिलाई. भारत को सातवीं सफलता मिचेल सेंटनर के रूप में मिली. उन्हें नमन धीर ने 24 रन के निजी स्कोर पर अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया.
अर्शदीप सिंह ने हासिल किया तीसरा विकेट
न्यूजीलैंड को 8वां झटका अर्शदीप सिंह ने क्रिस्टियन क्लार्क 16 के रूप में दिया. इसके साथ ही इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने अपना 10वां विकेट पूरा कर लिया. उन्होंने 10 ओवर में 30 रन खर्च किए. न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर 20 और जैकब डफी ने 0 रनों की पारी खेली. वहीं मैथ्यू फिशर ने 1 रन का योगदान दिया. इस मुकाबले में भारत के लिए अर्शदीप सिंह के तीन विकेट के अलावा अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि यश ठाकुर और आकिब नबी को 1-1 विकेट मिला.
After three early wickets, Captain @ShreyasIyer15 and @akshar2026 steady ship for #TeamIndia with a 50-run partnership.
Live – https://t.co/wqxhoXb2WC #NZvIND pic.twitter.com/xuucfi1Oqu
— BCCI (@BCCI) November 15, 2026
भारत के लिए ईशान और अक्षर ने खेली शानदार पारी
इससे पहले इंडियन क्रिकेट के लिए ईशान किशन और अक्षर पटेल ने शानदार पारियां खेंलीं. ईशान ने 58 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 46 रनों की पारी खेली. वहीं अक्षर पटेल ने 55 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 46 रनों की पारी खेली. वहीं टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और नमन धीर ने 22-22 रनों का योगदान दिया. इस मैच में रोहित शर्मा 7 और विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए थे.
ये भी पढ़ें : क्या अब वर्ल्ड कप खेल पाएंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? बुरे सपने की तरह रही न्यूजीलैंड सीरीज, बनाए मात्र इतने रन
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 22 रनों से हराकर 3-1 से जीत सीरीज, अर्शदीप और सिराज ने बॉल से बिखेरा जलवा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,