Sport : क्या अब वर्ल्ड कप खेल पाएंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? बुरे सपने की तरह रही न्यूजीलैंड सीरीज, बनाए मात्र इतने रन #INA

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का आज पांचवां और अंतिम वनडे मैच खेला जा रहा है. आज यानी 15 नवंबर (रविवार) को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंडियन क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर से जल्द पवेलियन लौट गए. इस मुकाबले में रोहित शर्मा 13 बॉल में 1 चौके की मदद से 7 रन बनाकर आउट हुए. वहीं विराट कोहली इस मुकाबले में 7 बॉल में 5 रन बनाकर चलते बने.
इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के चलते इंडियन क्रिकेट टीम पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 209 रनों पर ढेर हो गई. अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा का इस मैच में बल्ला चल जाता तो, शायद भारतीय क्रिकेट टीम इस स्थिति में नहीं होती. इस मैच में सस्ते में विराट कोहली और रोहित शर्मा के आउट होने के बाद से एक बड़ा सवाल उठने लगा है कि, क्या अब रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्ल्ड कप खेल पाएंगे.
– Rohit Sharma departs for 7(13).
– Virat Kohli departs for 5(7).
NO ROKO SHOW TODAY. 💔 pic.twitter.com/up4iUxkFKM
— Tanuj (@ImTanujSingh) November 15, 2026
क्या वर्ल्ड कप खेल पाएंगे रोहित-विराट?
रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं. विदेशी सरजमीं पर आते ही इन दोनों बल्लेबाजों का लगातार निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. अब फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या इन दोनों को वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहिए. क्योंकि ये वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया, जिम्बाब्वे में होने वाला है. अक्टूबर-नवंबर 2027 में होने वाले इस वर्ल्ड कप में क्या ये दोनों बल्लेबाज विदेशी पिचों पर भारत के अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके फ्लॉप शो ने फैंस के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं.
Rohit Sharma in this Series
0, 23, 0, 7
Average : 7.50 💔💔#NZvIND pic.twitter.com/mnzkR0SREr
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) November 15, 2026
न्यूजीलैंड सीरीज में फ्लॉप हुए रोहित-विराट
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है. उन्होंने पांच मैचों की इस सीरीज में 4 पारियों में मात्र 30 रन बनाए हैं. रोहित एक पारी में 0 पर आउट हो गए थे. वहीं इस सीरीज में उनका उच्चतम स्कोर 23 रन रहा है. उनके बल्ले से न्यूजीलैंड में सिर्फ 2 चौके और 1 छक्का निकला है.
वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली का बल्ला सिर्फ एक मैच को छोड़ दें तो, पूरी तरह से खामोश रहा है. उन्होंने पांच मैचों की इस सीरीज में 4 पारियों में मात्र 86 रन बनाए हैं. विराट ने एक अर्धशतक भी लगाया है. कोहली एक पारी में 0 पर आउट हो गए थे. वहीं इस सीरीज में उनका उच्चतम स्कोर 23 रन रहा है. उनके बल्ले से न्यूजीलैंड में सिर्फ 14 चौके और 1 छक्का निकला है.
𝐏𝐫𝐞𝐬𝐞𝐧𝐭𝐢𝐧𝐠 𝐎𝐃𝐈 𝐂𝐚𝐩 𝐍𝐨. 𝟐𝟔𝟕 🧢
🎥 Heartwarming scenes from the team huddle as Yash Thakur received his debut ODI cap from Axar Patel 💙#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/R8tQbpl19O
— BCCI (@BCCI) November 15, 2026
वर्ल्ड कप तक इतनी हो जाएगी दोनों की उम्र
रोहित शर्मा साल 2027 तक 40 के हो जाएंगे. वहीं विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 तक 39 साल के हो जाएंगे. ऐसे में इन दोनों को ऐसी स्थिति में मौका देना जब ये विदेशी पिचों पर ढेर हो रहे हैं. गलत फैसला साबित हो सकता है क्योंकि टीम में यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और ऋषभ पंत जैसे कई खिलाड़ी मौजूद हैं, जो लगातार क्रिकेट के मैदान पर बल्ले से प्रदर्शन कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें : ‘पाकिस्तानी फैंस भी सपोर्ट कर रहे थे…’ चैंपियन बनने के बाद आर्यवीर ने पापा वीरेंद्र सहवाग को किया वीडियो कॉल, दिखा इमोशनल बॉन्ड
क्या अब वर्ल्ड कप खेल पाएंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? बुरे सपने की तरह रही न्यूजीलैंड सीरीज, बनाए मात्र इतने रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,