Sport : ईशान किशन ने रच दिया इतिहास, बन गए भारत के लिए ये बड़ा कारनामा करने वाले नंबर-1 बल्लेबाज #INA

Ishan Kishan Record: न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने एक बड़ा कारनामा कर दिया है. ईशान ने हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेले जा रहे मैच में अपनी पारी में 6 रन बनाने के साथ ही एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 आई रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस मामले में ईशान ने पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा है.
ईशान किशन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेले जा रहे पांचवें टी-20 मैच में ईशान किशन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने मैदान पर आए. तो उन्होंने अपनी पारी में 6वां रन बनाते ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. ईशान अब टी-20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. ईशान ने इस साल अब तक 37 मुकाबलों की 37 पारियों में 1184* रन बना लिए हैं. इससे पहले सूर्यकुमार यादव के नाम पर ये रिकॉर्ड दर्ज था, जिन्होंने साल 2022 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाया था.
Ishan Kishan gets off the mark with a maximum! 🚀
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 5th T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND pic.twitter.com/ErW8iux4aQ
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 1, 2026
ऑस्ट्रेलिया के करनबीर के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
मौजूदा समय में टी-20 आई क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के करनबीर सिंह के नाम पर दर्ज है. 2025 में करनबीर ने 32 मैच खेले हैं, जिसकी 32 पारियों में 51.31 के औसत और 174.85 की स्ट्राइक रेट से 1288 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: ‘हमारा WTC जीतना तुक्का लग रहा था न…’ टेम्बा बावुमा ने ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब, वायरल हो गया बयान
ईशान किशन ने रच दिया इतिहास, बन गए भारत के लिए ये बड़ा कारनामा करने वाले नंबर-1 बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,