Sport : 'उसे तो मौका मिलना ही चाहिए…', पृथ्वी शॉ को बेंच पर बैठाए रखने पर भड़का पूर्व खिलाड़ी, लगाई DC की क्लास #INA

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति निराशाजनक है. अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकात नाइडर्स के साथ खेले गए मुकाबले में भी दिल्ली को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद दिल्ली का अब प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने पृथ्वी शॉ को न खिलाने के लिए डीसी की क्लास लगाई है. उनका कहना है कि दिल्ली की टीम सबको मौका दे रही है, लेकिन शॉ को बेंच पर बैठाए रखा है.

पृथ्वी शॉ के लिए क्या बोले कार्तिक?

आईपीएल 2026 की नीलामी से दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को 75 लाख रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. पिछले सीजन अनसोल्ड रहे शॉ को खरीददार तो मिल गया, लेकिन उन्हें कप्तान अक्षर पटेल ने अब तक अंतिम ग्यारह में शामिल नहीं किया है. पृथ्वी एक तूफानी बल्लेबाज हैं और जिस दिन उनका बल्ला चलता है, तो फिर वह आतिशी पारी खेलकर ही लौटते हैं. हालांकि, इस सीजन कैप्टन ने उन्हें एक भी मैच में अंतिम ग्यारह में मौका नहीं दिया है. फ्रेंचाइजी के इस फैसले से पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक नाखुश दिखे. उनका कहना है कि शॉ अगर टीम में हैं, तो उन्हें खिलाया जाना चाहिए.

मुरली कार्तिक ने क्रिकबज पर कहा, “यदि आपके पास पृथ्वी शॉ जैसा खिलाड़ी है, तो उनको मौका मिलना चाहिए था. ये बात सही है कि वह पिछले 2 साल से टीम से बाहर थे. आपने उन्हें वापस लाया, ऑक्शन में किसी सोच के साथ चुना. लेकिन आपने उन्हें मौका नहीं दिया. अगर आप उन्हें ओपनिंग में खिलाते हैं तो आपके पास कई विकल्प खुल जाते हैं. ”

पृथ्वी शॉ के IPL रिकॉर्ड

पृथ्वी शॉ का आईपीएल करियर शुरुआत तो धमाकेदार अंदाज में हुआ था. मगर, फिर आईपीएल 2025 में अनसोल्ड रहे शॉ की अब तक मैदान पर वापसी नहीं हो सकी है. पृथ्वी शॉ ने अब तक आईपीएल में कुल 79 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 147.47 की स्ट्राइक रेट और 23.95 के औसत से 1892 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 14 अर्धशतक भी निकले हैं.

दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. इस सीजन फ्रेंचाइजी ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, जबकि 7 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह दिल्ली 8 अंक के साथ अंक तालिका में 8वें स्थान पर है. ऐसे में अब DC के लिए प्लेऑफ का सफर मुश्किल से नामुमकिन हो चुका है. चूकिं, टीम को अब 3 मैच खेलने हैं, जिसमें यदि वह सभी 3 मैच जीत भी लेती है, तो उसके 14 अंक ही होंगे और उनका नेट रन रेट -1.154 बेहद खराब है, जो उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है.

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, ऑरेंज कैप पर है 34 साल के विदेशी खिलाड़ी का कब्जा

'उसे तो मौका मिलना ही चाहिए…', पृथ्वी शॉ को बेंच पर बैठाए रखने पर भड़का पूर्व खिलाड़ी, लगाई DC की क्लास




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close