यूरोप में गर्मी से इस साल रिकॉर्ड 50 हजार मौतें:65% मौतों की वजह क्लाइमेट चेंज, 2022 से 71% ज्यादा; 854 शहरों पर स्टडी- INA NEWS

यूरोप में इस साल जून से अगस्त के बीच भीषण गर्मी के कारण 50,391 लोगों की मौत हुई। इनमें 32,619 मौतों के लिए जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) को जिम्मेदार माना गया है। कोयला, तेल और गैस जलाने से बढ़ते वैश्विक तापमान ने गर्मी को और जानलेवा बना दिया। इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने यूरोप के 854 शहरों के तापमान और मौतों के आंकड़ों का अध्ययन कर यह अनुमान लगाया। इन शहरों में यूरोप की करीब 40% आबादी रहती है। 2022 की तुलना में इस बार गर्मी से होने वाली मौतें 71% बढ़ गईं। उस साल 29,480 लोगों की जान गई थी। सबसे ज्यादा मौतें इटली, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी में हुई हैं। गर्मी से 20 से 44 साल के 800 से ज्यादा लोगों की भी मौत हुई। अकेले 17 जून से 1 जुलाई के बीच करीब एक-तिहाई मौतें हुईं। इस दौरान तापमान सामान्य से 5.3°C ज्यादा था। शोधकर्ताओं के मुताबिक, मई की हीटवेव को शामिल नहीं किए जाने के कारण वास्तविक मौतों का आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यूरोप का बुनियादी ढांचा इतनी भीषण गर्मी से निपटने के लिए तैयार नहीं है। 75 साल में धरती के 2.8°C ज्यादा गर्म होने की आशंका यूएनईपी की एमिशन्स गैप रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा नीतियां जारी रहीं तो अगले 75 वर्षों में धरती औद्योगिक युग से पहले के मुकाबले 2.8 डिग्री ज्यादा गर्म हो सकती है। गोयल बोले- यूरोप आठ गुना ज्यादा कार्बन उत्सर्जन कर रहा केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में विकसित देशों पर क्लाइमेट चेंज से निपटने की जिम्मेदारी नहीं निभाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूरोप में प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन भारत से 7-8 गुना ज्यादा है। विकसित देशों ने मदद के लिए हर साल 9.49 लाख करोड़ जुटाने का वादा किया था, पर 11 साल बीत गए, लेकिन हमें एक पैसा भी नहीं मिला। बंगाल की खाड़ी में तीन दिन बाद चक्रवात की आशंका बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि यह 24 अक्टूबर को डिप्रेशन, 25 को डीप डिप्रेशन और 26 अक्टूबर की सुबह चक्रवात बन सकता है। इसके बाद यह उत्तरी आंध्र प्रदेश व ओडिशा के तटों की ओर बढ़ेगा। दोनों राज्यों में 27 से 29 अक्टूबर के बीच भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… यूरोप में गर्मी से नदियां सूखी, जंगल जले, यूरोपीय संघ ने गर्मी को भी आपदा माना यूरोप में इस साल भीषण गर्मी ने बड़ी तबाही मचाई है। हीटवेव से करीब 35 हजार लोगों की मौत हुई, कई नदियां सूख गईं और जंगलों में आग लगी। हालात को देखते हुए यूरोपीय संघ (EU) अब गर्मी को भी बड़ी आपदा मानकर इससे निपटने के लिए नया सिस्टम बनाने की तैयारी कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News