Tach – iPhone 17 Pro Max की खरीद पर ₹56,250 तक की बचाने का मौका, ये डील मिस करके पछता रहे लोग!

ऐपल आईफोन 17 प्रो मैक्स खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट पर एक खास डील उपलब्ध है. यहां फोन के 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर एक्सचेंज और बैंक ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है.

Table of Contents

इन ऑफर्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹93,650 रह जाती है, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत ₹1,49,900 है. हालांकि, इस कीमत का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी.

iPhone 17 Pro Max पर कैसे मिल रहा है ₹56,250 का डिस्काउंट?

फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,49,900 है. इस पर कुल ₹56,250 तक की छूट मिल रही है. इसमें पुराने iPhone को एक्सचेंज करने पर मिलने वाला डिस्काउंट और HDFC Bank का ऑफर शामिल है.

इस डील में एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेने के लिए ग्राहकों को अपना पुराना iPhone 15 Pro Max देना होगा. हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली वास्तविक रकम फोन के वेरिएंट, कंडीशन और फ्लिपकार्ट के असेसमेंट पर निर्भर करेगी. इसलिए ऑर्डर करने से पहले एक्सचेंज वैल्यू जरूर चेक कर लें.

HDFC Bank का ₹5,000 वाला ऑफर भी लागू शर्तों और पेमेंट की पात्रता पर निर्भर करेगा. इसके अलावा, Flipkart पर ₹299 का Protect Promise शुल्क भी अलग से दिखाया गया है. यह स्मार्टफोन की कीमत में शामिल नहीं है.

iPhone 17 Pro Max के दूसरे वेरिएंट की कीमत

फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro Max के 256GB के अलावा ज्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट भी लिस्टेड हैं. 512GB मॉडल की कीमत ₹1,69,900 है, जबकि 1TB वेरिएंट ₹1,89,900 में उपलब्ध है. 2TB वेरिएंट भी प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड है.

जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम देने के बजाय EMI पर फोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए छह महीने की किस्त का विकल्प भी दिखाया गया है. एक्सचेंज ऑफर के साथ EMI ₹16,346 प्रति महीने से शुरू होती दिखाई गई है. हालांकि, आखिरी EMI और कुल पेमेंट चुने गए पेमेंट मेथड और लागू ऑफर्स के हिसाब से बदल सकते हैं.

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

iPhone 17 Pro Max पर दिख रही ₹93,650 की प्रभावी कीमत एक्सचेंज और बैंक ऑफर का फायदा मिलने पर ही लागू होगी. अगर पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू कम मिलती है या बैंक ऑफर की शर्तें पूरी नहीं होतीं, तो कीमत बढ़ सकती है. इसलिए पेमेंट करने से पहले Flipkart के चेकआउट पेज पर आखिरी कीमत, एक्सचेंज वैल्यू और सभी ऑफर्स की शर्तें जरूर चेक कर लें.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News