खबर शहर , आगरा मेट्रो के कार्य से आफत: खोदाई से फूट रहीं पाइपलाइन, घरों में पहुंच रहा काला और बदबूदार पानी – INA

आगरा के एमजी रोड पर राजा की मंडी से सेंट जोंस के बीच घरों में गंदे, बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। 15 दिनों से घरों में गंगाजल की जगह सीवर पहुंच रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। आसपास के रहने वालों ने बताया कि मेट्रो के निर्माण कार्य के कारण बार-बार सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है, जिससे घरों में काला, बदबूदार सीवर पहुंच रहा है।


Table of Contents

स्थानीय निवासी और नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष रहे प्रदीप वाष्र्णेय ने बताया कि पिछले 15 दिनों से नगर निगम की ओर से सप्लाई किए जाने वाले पीने के पानी में इतनी तेज बदबू आ रही है कि उसका उपयोग पीने या घरेलू कार्यों के लिए करना असंभव हो गया है। अंदेशा है कि सीवर का गंदा पानी पेयजल की पाइपलाइन में मिल रहा है। इस दूषित पानी के सेवन से क्षेत्र में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जलकल महाप्रबंधक से पानी के नमूनों की गुणवत्ता की जांच करवाने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने की पुरजोर मांग की है।

क्षेत्रीय निवासी अशोक शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षद को भी समस्या बता चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि जब तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सुरक्षित पानी उपलब्ध कराया जाए। जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि जोनल स्टेशन से स्वच्छ पानी की आपूर्ति हो रही है। उनके क्षेत्र में पानी किस कारण गंदा पहुंच रहा है, इसकी जांच के लिए टीम भेजी जाएगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News