खबर शहर , अमर उजाला की खबर का असर: हाईवे पर टूटे डिवाइडर और रेलिंग की मरम्मत शुरू, 40 से 50 दिन में पूरा होगा काम – INA

 नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टूटी रेलिंग और डिवाइडर बनाने और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। तीन जगह कर्मचारी रेलिंग और डिवाइडर बना रहे हैं। बारिश से हुए गड्ढे भी भरे जा रहे हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आगरा से एत्मादपुर के कई जगह रेलिंग और डिवाइडर टूटे हुए हैं। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। बारिश में कई जगह गड्ढे भी हो गए। इससे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। ऐसे में प्रमुखता से ये परेशानी अमर उजाला में प्रकाशित की गई। ऐसे में एनएचएआई ने रेलिंग और डिवाइडर बनाना शुरू कर दिया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कुबेरपुर, छलेसर में कार्य किया जा रहा है। चरणबद्ध पूरी डिवाइडर बनाई जाएगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि एनएचएआई की टीम ने सर्वे कर टूटे डिवाइडर, रेलिंग और गड्ढे का रिपोर्ट बनाई थी। इसके बाद इनको बनाने और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। 40-50 दिन में ये कार्य पूरा हो जाएगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

फ्लाईओवर की रेलिंग नहीं की ऊंची, खतरा

Table of Contents

Table of Contents

एनएचएआई ने आगरा-एत्मादपुर के बीच फ्लाईओवर की रेलिंग को ऊंचा नहीं किया है। इसकी ऊंचाई करीब तीन से चार फीट है। बीते दिनों से इससे नीचे गिरकर बाइक सवार युवाओं की मौत हो चुकी है। इस पर एनएचएआई की टीम ने सर्वे कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी थी लेकिन ये कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से इसकी मंजूरी मिलने के बाद ये कार्य भी किया जाएगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News