यूपी – RBI का बड़ा खुलासा: चेस्ट करेंसी में छह साल में 1.80 लाख के नकली नोट पहुंचे; 20 और 50 रुपये के नोट सबसे ज्यादा – INA

आरबीआई की चेस्ट करेंसी में वर्ष 2020 से 2026 तक 1.80 लाख रुपयों के नकली नोट पकड़े गए हैं। इनमें 20 और 50 रुपये के नोटों की संख्या सबसे अधिक है। यह बात रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के असिस्टेंट मैनेजर सुरेंद्र कुमार दुबे की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर से सामने आई है।
Table of Contents
सुरेंद्र कुमार दुबे ने यह एफआईआर 26 मई को महानगर थाने में दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया कि अप्रैल में 100 रुपये और फरवरी 2026 में 4000 रुपये के नकली नोट मिले थे। नकली नोट छापना या उनका इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। उन्होंने इन नोटों को जांच के लिए प्रिंटिंग प्रेस और फोरेंसिक लैब में देने की बात कही।