खबर शहर , ये कैसी पेरेंटिंग: माता-पिता से नाराज बचपन, घर छोड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे; एक साल में 89 बच्चे हुए रेस्क्यू – INA

माता-पिता की डांट कई बार बच्चों को इतना उत्तेजित कर देती है कि वे बिना सोचे-समझे घर छोड़कर निकल जाते हैं। आगरा में पिछले एक वर्ष में ऐसे 89 बच्चों को रेलवे चाइल्ड लाइन ने रेलवे स्टेशनों से रेस्क्यू किया। इनमें 7 से 15 वर्ष तक के बच्चे थे। काउंसलिंग में सामने आया कि अधिकांश बच्चे मोबाइल पर वीडियो देखने से रोकने या पढ़ाई के लिए माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकले थे।
Table of Contents