खबर शहर , शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब! अधिकारियों पर गिरेगी गाज, अब दूसरी कमेटी कर रही जांच – INA

 डायोसिस से जुड़े 62 स्कूलों की जमीन और पुरानी शिक्षा समितियों की वैधता की जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब कार्रवाई की तैयारी है। करीब छह महीने पहले तत्कालीन बीएसए जितेंद्र गोंड ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी में खंड शिक्षा अधिकारी बरौली अहीर महेश चंद और खंड शिक्षा अधिकारी बाह अमरनाथ को शामिल किया गया था। दोनों अधिकारियों ने जांच तो की, लेकिन रिपोर्ट विभाग को पेश नहीं की। अब विभाग दोनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इधर, मामले की जांच के लिए दूसरी कमेटी गठित की जा चुकी है। नई कमेटी की ओर से जांच की जा रही है, हालांकि अभी उसकी भी जांच रिपोर्ट विभाग के सामने पेश नहीं हुई है। भाजपा नेता अशोक कुशवाहा ने करीब छह महीने पहले तत्कालीन बीएसए जितेंद्र गोंड से मुलाकात कर डायोसिस से जुड़े 62 स्कूलों की जमीन के मालिकाना हक और पुरानी शिक्षा समितियों की वैधता के संबंध में शिकायत की थी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

शिकायत के बाद दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने मामले में जांच की, लेकिन रिपोर्ट विभाग को नहीं सौंपी। लंबे समय तक रिपोर्ट नहीं मिलने के बाद अब विभाग ने दोबारा जांच के लिए नई कमेटी गठित कर दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह का कहना है कि पहले जिन अधिकारियों को जांच के लिए नियुक्त किया गया था, उन्होंने रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है। जांच करने वाले लोगों के खिलाफ नोटिस जारी करा रहे हैं। कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी कमेटी मामले की जांच कर रही है, उसकी रिपोर्ट आने के बाद . की कार्रवाई की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News