खबर शहर , जनकपुरी महोत्सव 2026: अशोक गोयल बनेंगे राजा जनक, लता निभाएंगी रानी सुनयना का स्वरूप; तैयारियां हुईं तेज – INA

 उत्तर भारत का प्रमुख श्री जनकपुरी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ बृहस्पतिवार को भावना एस्टेट आवासीय परिसर स्थित क्लब हाउस में मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ हुआ। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने फीता खोलकर केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान अशोक कुमार गोयल को राजा जनक और उनकी पत्नी लता गोयल को रानी सुनयना के स्वरूप के रूप में घोषित किया गया। आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि पहली बार भावना एस्टेट क्षेत्र को जनकपुरी महोत्सव की मेजबानी का अवसर मिला है। प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग पर आधारित यह आयोजन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और क्षेत्र के विकास का माध्यम बनेगा। कार्यकारिणी में भगत सिंह बघेल, डॉ. एके सिंह और अशोक कुमार गुप्ता को मार्गदर्शक, संतोष कटारा को मुख्य संरक्षक, संजय गोयल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मनोज बंसल को मुख्य संयोजक, धर्मेश जैन को मुख्य समन्वयक, अंकुश मित्तल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज जादौन को महामंत्री, आकाश गोयल को कोषाध्यक्ष, राणा सुशील सिंह को मीडिया प्रभारी और अरविंद शर्मा को स्वागताध्यक्ष बनाया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

वैदेही का कन्यादान करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य

Table of Contents

Table of Contents

राजा जनक के स्वरूप की घोषणा होने के बाद अशोक कुमार गोयल और उनकी धर्मपत्नी लता गोयल भावुक हो उठे। अशोक कुमार गोयल ने कहा कि माता जानकी के पिता के रूप में कन्यादान करने का अवसर मिलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। मूल रूप से रावतपाड़ा और वर्तमान में नेहरू नगर निवासी एवं रियल एस्टेट उद्यमी अशोक कुमार गोयल ने बताया कि उनके परिवार में दो पुत्र शोभित गोयल और मोहित गोयल, पुत्री अनुप्रिया गोयल (कंपनी सेक्रेटरी), पुत्रवधुएं स्मृति एवं रिनी, तथा नाती-पोते खुश, अवंतिका, अनाया और वेदा हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये रहे मौजूद

Table of Contents

Table of Contents

इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति 2026 की ओर से राजा सिंह चौहान, जीपी सिंह, रामचंद्र राणा, आरडी सारस्वत, नीरज मिश्रा, अरुण गुप्त, दीपक माहेश्वरी, नरेंद्र शर्मा, धीरज कुमार शर्मा, लोकेंद्र कुमार संत, नरेंद्र सेंगर, अनुज आदि उपस्थित रहे।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News