यूपी – हाथरस सत्संग हादसा: कोर्ट में दर्ज हुई 34वें गवाह दरोगा की गवाही, दो साल पहले हादसे में हुई थी 121 की मौत – INA

सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में दो साल पहले भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत के मामले में न्यायालय में सुनवाई जारी है। बृहस्पतिवार को एडीजे एफटीसी प्रथम में 34वें गवाह के रूप में एसआई सत्यवीर सिंह के बयान दर्ज किए गए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

वर्तमान में आगरा जिले के थाना बरहन में तैनात एसआई सत्यवीर सिंह ने अदालत के समक्ष दिए बयान में बताया कि तीन जुलाई 2024 को वह आगरा के थाना नाई की मंडी में बतौर प्रशिक्षु उपनिरीक्षक तैनात थे। वे पंचनामा की कार्यवाही के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की मोर्चरी गए थे। उन्होंने अदालत को बताया कि मोर्चरी के बाहर स्ट्रेचर पर रखे मंजू पत्नी शैलेंद्र निवासी सिकंदराराऊ के शव का महिला कांस्टेबल शालू त्रिपाठी के साथ उन्होंने निरीक्षण किया था। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

अदालत में बचाव पक्ष की जिरह के दौरान एसआई ने स्पष्ट किया कि शव की पहचान के बाद पंचनामा की पूरी कार्यवाही में लगभग एक घंटे का समय लगा था। यह उनके सेवा काल का पहला पंचनामा था, क्योंकि वे उस समय प्रशिक्षु एसआई के पद पर थे। बचाव पक्ष द्वारा पुलिस की फर्जी कारगुजारी या झूठी गवाही देने के आरोपों को उन्होंने पूरी तरह से गलत और निराधार बताया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News