Sport : क्रिस गेल को पछाड़ जोस बटलर बने सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज, जानिए नंबर-1 पर किसका है राज #INA

Jos Buttler Record: इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड लीग में जोस बटलर ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है. गुरुवार को लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में जोस बटलर ने 16 रन की पारी खेली और बड़ा कारनामा कर दिखाया. बटलर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने इस मामले में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है. आइए जानते हैं कि लिस्ट में टॉप पर किसका राज है.

जोस बटलर बने सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

23 जुलाई को लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में जोस बटलर ने 16 रन की छोटी पारी खेली. लेकिन, अपनी इसी पारी की बदौलत उन्होंने बड़ा कमाल किया. जोस बटलर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

आपको बता दें, बटलर ने 2009 से अब तक 517 टी-20 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 487 पारियों में उन्होंने 35.02 के औसत और 146.74 की स्ट्राइक रेट से 14572 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 102 अर्धशतक निकले हैं. बटलर ने 1332 चौके और 631 छक्के भी लगाए हैं.

क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

जोस बटलर ने क्रिस गेल को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया है. यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने 2005 से 2022 तक 463 टी-20 मैच खेले, जिसकी 455 पारियों में उन्होंने 144.75 की स्ट्राइक रेट और 36.22 के औसत से 14562 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 22 शतक और 88 अर्धशतक लगाए. क्रिस गेल ने टी-20 फॉर्मेट में 1132 चौके और 1056 छक्के भी जड़े.

नंबर-1 पर है किसका राज?

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कैरेबियाई दिग्गज क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड के नाम पर दर्ज है. पोलार्ड ने 746 मुकाबलों की 663 पारियों में 151.02 की स्ट्राइक रेट और 31.76 के औसत से 14803 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 70 अर्धशतक लगाए हैं. पोलार्ड ने टी-20 फॉर्मेट में 923 चौके और 1001 छक्के लगाए हैं.

किसके नाम है सबसे ज्यादा T20I रन बनाने का रिकॉर्ड?

सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात करें, तो ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम के नाम पर दर्ज है. बाबर आजम ने 145 मुकाबलों की 136 पारियों में 128.02 की स्ट्राइक रेट और 38.94 के औसत से 4596 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने 477 चौके और 80 छक्के लगाए हैं.

जोस बटलर के आंकड़े

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने अब तक 57 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 100 पारियों में उन्होंने 31.94 के औसत से 2907 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, उन्होंने 202 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 174 पारियों में 115.43 की स्ट्राइक रेट और 39 के औसत से 5578 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 29 अर्धशतक लगाए. बटलर ने 160 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसकी 147 पारियों में उन्होंने 148.93 की स्ट्राइक रेट और 33.96 के औसत से 4212 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से पहले 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगा चुका है ये बल्लेबाज, क्या नाम जानते हैं आप?

क्रिस गेल को पछाड़ जोस बटलर बने सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज, जानिए नंबर-1 पर किसका है राज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close