खबर शहर , ये अनिवार्य है: बीए-बीएससी के विद्यार्थियों को को पढ़नी होगी एआई और साइबर सिक्योरिटी, जानें कितनी लगेगी फीस – INA

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और साइबर सिक्योरिटी के कोर्स अनिवार्य कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थियों को अलग से पंजीकरण कराना होगा और शुल्क भी जमा करना होगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

स्नातक तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए एआई फॉर एवरीवन कोर्स अनिवार्य किया गया है। इसके पंजीकरण के लिए 300 रुपये शुल्क देना होगा। एआई फॉर एवरीवन तीन क्रेडिट का कोर्स होगा, जिसकी कुल अवधि 75 घंटे निर्धारित की गई है। इसकी परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 40 अंकों की सैद्धांतिक परीक्षा ऑफलाइन मोड में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के आधार पर होगी, जबकि 60 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा एलएमएस (लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को भी साइबर सिक्योरिटी का कोर्स करना होगा। इसके लिए प्रति विद्यार्थी 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को एलएमएस पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड संबंधित कॉलेज के एसपीओसी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। कोर्स के संचालन और निगरानी के लिए विश्वविद्यालय ने जिला स्तर पर समन्वयक भी नामित किए हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आगरा में सेंट जोंस डिग्री कॉलेज के प्रो. एसपी सिंह और श्रीमती बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्रो. पूनम सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। फिरोजाबाद में प्रो. रेणु वर्मा, शिकोहाबाद में प्रो. वीके सिंह, मैनपुरी में प्रो. मनोज कुदेसिया और मथुरा में प्रो. प्रवीण अग्रवाल जिला समन्वयक बनाए गए हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News