खबर शहर , सीएम ग्रिड का काम बना मुसीबत: खुले सीवर, कीचड़ और फिसलन; जुर्माना लगने के बाद भी ठेकेदार में नहीं सुधार – INA

सीएम ग्रिड योजना के तहत बसई से इंद्रापुरम रोड पर दस दिनों से काम रुका हुआ है। सीवर चैंबर खुले छोड़ दिए गए और सरिया निकली हुई हैं। मिट्टी के ऊंचे-ऊंचे ढेर के साथ कीचड़ और फिसलन से बुरा हाल है। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बसई से इंद्रापुरम और अमर होटल तक की सड़क का निरीक्षण किया तो उन्हें यह दुर्दशा नजर आई। इस पर उन्होंने नगर आयुक्त को रिपोर्ट दी है, जिसमें ठेकेदार पर जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई है। इसी सड़क पर पूर्व में निगम ने 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सहायक नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड की अमर होटल से राजपुर चुंगी और बसई से 100 फुटा रोड इंद्रापुरम तक की सड़क का निरीक्षण किया। उन्हें मौके पर निर्माण कार्य पूरी तरह ठप मिला। कोई मशीनरी कार्यरत मिली और न ही कोई श्रमिक निर्माण कार्य करता हुआ दिखाई दिया। सीवर चैंबर खुले छोड़ दिए गए, जिससे दुर्घटना की आशंका है। चेतावनी बोर्ड लगाए नहीं गए। बैरिकेडिंग किसी जगह नजर नहीं आई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

उन्होंने नगर आयुक्त को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि सावन में कांवड़ यात्रा एवं राजेश्वर मेले के दौरान श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसलिए निर्माण विभाग संबंधित ठेकेदार से तत्काल काम शुरू कराए और 100 फुटा मार्ग की लेवलिंग के साथ मिट्टी हटवाए। सीवर चैंबर ढके जाएं और बैरिकेडिंग की जाए। ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना लगाने और कठोर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

लग चुका है 6 लाख रुपये का जुर्माना, सुधार नहीं

Table of Contents

Table of Contents

बीते माह प्री-मानसून की बारिश में बसई से इंद्रापुरम रोड पर 15 कारें सीएम ग्रिड के काम के दौरान सड़क धंसने से फंस गई थीं। मंडलायुक्त की सख्ती के बाद नगर निगम ने दो बार में 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था लेकिन ठेकेदार फर्म पर सुधार नहीं हुआ। इंजीनियरों के सुझाव को भी ठेकेदार फर्म ने दरकिनार कर दिया, जिस पर सहायक नगर आयुक्त ने फिर से जुर्माने की सिफारिश की है। निर्माण विभाग ने इस रिपोर्ट पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि  सीएम ग्रिड रोड के निरीक्षण में जिन कमियों की रिपोर्ट मिली है, उस आधार पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और जुर्माना लगाया जा रहा है। उससे पहले सुरक्षा मानकों, बैरिकेडिंग, सीवर चैंबर ढकने के लिए तत्काल कहा गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News