Sport : गुरनूर बरार का डेब्यू, अश्विन ने पहले टेस्ट के लिए चुनी प्लेइंग-11, जानिए 4 स्पिनर्स समेत किन खिलाड़ियों को दिया मौका #INA

IND vs SL : टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है. अगस्त में भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज पर देशभर के क्रिकेट फैंस के साथ-साथ इंडियन क्रिकेट के दिग्गजों की नजर भी रहने वाली है. भारतीय क्रिकेट के पूर्व क्रिकेटर्स ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 चुनने का काम भी शुरू कर दिया है. उन्होंने बताना शुरू कर दिया है कि, वो श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में किन खिलाड़ियों को खिलाएंगे और कौन से खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाएंगे. 

इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जान वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 चुन ली है. रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका की परिस्थितियों को देखते हुए गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर 4 स्पिन गेंदबाज उतारने का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने गुरनूर बराड़ को डेब्यू भी श्रीलंका में करा दिया है. उन्होंने अपनी प्लेइंग-11 में किन-किन खिलाड़ियों को मौका दिया है. आइए इस बारे में जानते हैं.  

अश्विन ने किन बल्लेबाजों को प्लेइंग-11 में दिया मौका

अश्विन ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बतौर ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को जगह दी है. उन्होंने टीम इंडिया के ओपनिंग पेयर के साथ कोई भी बदलाव नहीं किया है. यशस्वी और राहुल टीम के लिए शानदार प्रदर्शन लंबे समय से करते हुए नजर आ रहे है. वहीं ने तीसरे नंबर के लिए देवदत्त पडिक्कल को चुना है, क्योंकि साई सुदर्श की फिटनेस पर अभी भी सवाल बना हुआ है. उन्हें अभी फिटनेस क्लियरेंस मिलना बाकी है. अश्विन ने नंबर 4 पर टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल मौका दिया है. वहीं नंबर 5 पर ऋषभ पंत खेलते हुए अश्विने देखना चाहते हैं. अश्विन ने अपनी प्लेइंग-11 में 5 बल्लेबाजों को चुना है.

अश्विन ने किन 4 स्पिन गेंदबाजों को दिया मौका

रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में 1 नहीं 2 नहीं बल्ले 4-4 स्पिन गेंदबाजों की जगह दी है. श्रीलंका की थीमी और स्लो पिचों पर उन्होंने 4 स्पिन गेंदबाजों को अपने प्लेइंग-11 में चुना है. रविचंद्रन अश्विन की पहली पसंद अनुभवी स्पिनर रविंद्र जडेजा होंगे, जो टीम के लिए नंबर 6 पर भी बल्लेबाजी कर सकेंगे. उनके अलावा अश्विन स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के साथ जाऐंगे. इस चाइनामैन गेंदबाजी की लहरती गेंदों पर विरोधी टीम के बल्लेबाज घुटने टेक देंगे. अश्विन ने अपनी टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ बॉल से डेब्यू पर धमाल मचाने वाले मानव सुथार को भी मौका दिया है, जो बल्ले से भी टीम के लिए उपयोगी पारी खेल सकते हैं. अश्विन की प्लेइंग-11 में बौतर चौथे स्पिनर के तौर पर सारांश जैन को भी मौका मिला है, दाएं हाथ के ये बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाजी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती है.

कौन होंगे टीम इंडिया के 2 तेज गेंदबाज

रविचंद्रन अश्निन ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में 2 तेज गेंदबाजों को मौका दिया है. अश्विन ने मोहम्मद सिराज को टीम में चुनका है. वो अश्विन की प्लेइंग-11 में पहली पसंद होंगे जो, तेज गेंदबाजी लाइनअप का नेतृत्व करेंगे. वहीं उन्होंने दूसरी च्वाइंस के रूप में गुरूनूर बराड़ को मौका दिया है, जिन्हें टेस्ट स्क्वाड में पहली बार जगह मिली है. अश्विन ने बराड़ का डेब्यू कराया है. क्योंकि अश्विन जानते हैं कि, जसप्रीत बुमराह की फिटनेस भी सवालों के घेरे में है, ऐसे में वो पहला टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं. वहीं गुरनूर बराड़ उनकी जगह पर डेब्यू कर सकते हैं. 

कब और कहां होंगे भारत और श्रीलंका के बीच मैच

इस दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 2 टेस्ट मैच खेलेगा. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त तक खेला जाएगा. ये मुकाबला श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. वहीं इस टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त तक खेला जाएगा. ये मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा. ये दोनों ही टीमें इन मुकाबलों को भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से खेलेंगी.

ये भी पढ़ें : Explainer : हार्दिक पांड्या क्यों बनेंगे इन 3 खिलाड़ियों के लिए खतरा? सिर्फ इस वजह से टीम में आते ही छीन लेंगे कप्तानी

गुरनूर बरार का डेब्यू, अश्विन ने पहले टेस्ट के लिए चुनी प्लेइंग-11, जानिए 4 स्पिनर्स समेत किन खिलाड़ियों को दिया मौका





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close