खबर शहर , गजब का दुस्साहस: कलेक्ट्रेट की 10 हजार वर्गमीटर जमीन पर कब्जा, अब दिया गया नोटिस; 14 सितंबर तक मांगा जवाब – INA

आगरा कलेक्ट्रेट की करीब 10,000 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा हो गया है। डीएम मनीष बंसल के परिसर के निरीक्षण के बाद यह बात सामने आई है। जानकारी के बाद प्रशासनिक अमले ने कब्जाधारकों को नोटिस जारी कर 14 सितंबर तक जवाब तलब किया है। इसके बाद कब्जा खाली नहीं करने पर 30 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति और करीब सवा करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की दर से तक जुर्माना वसूली के निर्देश दिए गए हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मामले की शुरुआत तब हुई जब नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पदभार संभालने के बाद एडीएम प्रोटोकॉल, एडीएम प्रशासन और अन्य आला अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया था। भ्रमण के दौरान ही डीएम की नजर परिसर में बने कई अवैध निर्माणों पर पड़ी। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर जब उन्होंने सरकारी दस्तावेजों की जांच कराई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। कागजों में कलेक्ट्रेट की जमीन कुल 30,000 वर्ग मीटर दर्ज थी लेकिन मौके पर प्रशासनिक अमला केवल 20,000 वर्ग मीटर जमीन पर ही काबिज मिला। बाकी बची 10,000 वर्ग मीटर जमीन पर एक ट्रस्ट समेत कई लोगों ने करीब 25 साल से कब्जा जमा रखा था। इसके बाद डीएम ने इस जमीन को कब्जामुक्त कराने के आदेश जारी कर दिए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

डीएम के कड़े निर्देशों के बाद प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया। कानूनी प्रक्रिया को . बढ़ाते हुए एसीएम तृतीय नितिन तेवतिया ने एक ट्रस्ट समेत सभी कब्जाधारकों को नोटिस थमा दिए हैं। नोटिस में साफ तौर पर चेताया गया है कि कब्जाधारी 4 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण और जवाब दाखिल करें। जमीन खाली नहीं की गई या संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो प्रशासन बिना किसी रियायत के बेदखली और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर देगा। साथ ही सरकारी संपत्ति के अवैध इस्तेमाल के एवज में 30 करोड़ रुपये की राशि वसूल की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण या कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा और ऐसे सभी लोगों को कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए बेदखल किया जाएगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News