खबर शहर , Agra News: हांडी फोड़ने के विवाद में फिर भिड़े दो पक्ष, पांच घायल – INA

फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव पुरा बंजारा में जन्माष्टमी पर हांडी फोड़ने को लेकर हुआ विवाद शनिवार रात फिर तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।


Table of Contents

गांव पुरा बंजारा निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को गांव में जन्माष्टमी के अवसर पर हांडी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान धीरज पक्ष के लोगों ने बेईमानी की। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। शनिवार शाम धीरज पक्ष के लोग फिर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में ओमप्रकाश, उनकी पत्नी सीमा देवी तथा दूसरे पक्ष के प्रेम सिंह, धीरज और मुखिया घायल हो गए। सूचना पर पहुंची निबोहरा पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News