ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा- INA NEWS

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर और दूत स्टीव विटकॉफ ने रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से अहम बातचीत की। यह बातचीत रूस के साथ चल रहे युद्ध को खत्म कराने की अमेरिकी कोशिशों को आगे बढ़ाने के लिए हुई। दोनों की यह कीव की पहली यात्रा थी। इससे एक दिन पहले उन्होंने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। बैठक के बाद विटकॉफ ने कहा, हमने बहुत सार्थक और महत्वपूर्ण बातचीत की। यह काफी गंभीर चर्चा थी। हम इससे बहुत उत्साहित हैं और जब तक जरूरत होगी, बातचीत जारी रखेंगे। कुशनर ने कहा कि इस यात्रा से अमेरिकी डेलिगेशन को काफी कुछ सीखने को मिला है। उम्मीद है कि इससे शांति की कोशिशों को आगे बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे। बैठक में यूरोपीय देशों का डेलिगेशन भी मौजूद रहा अमेरिकी दूतों की बातचीत के साथ ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा हुई। जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों की मौजूदगी का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “हम आभारी हैं कि यूरोपीय देश आज हमारे साथ हैं और हम देशों के ऐसे गठबंधन का हिस्सा हैं। हम सभी एक ही पक्ष में हैं।” अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ट्रेन से कीव पहुंचा। वहां प्लेटफॉर्म पर ‘पीस एक्सप्रेस’ लिखा हुआ था। जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन ने अमेरिकी दूतों के आने के लिए अपने एयरपोर्ट तैयार किए थे, लेकिन रूसी हमलों के कारण हवाई यात्रा संभव नहीं हो सकी। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक, अमेरिकी दूतों ने ठोस योजनाओं पर चर्चा की है। इन योजनाओं का ऐलान आने वाले हफ्तों में किया जाएगा। वहीं, रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने भी बताया कि अमेरिकी दूतों ने युद्ध खत्म करने के लिए कुछ विचार सामने रखे हैं, लेकिन उनकी जानकारी नहीं दी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News