खबर शहर , Agra News: भाभी के बैग से चोरी हुए ननद की गोद भराई के गहने – INA

बाह। बटेश्वर में ननद की गोद भराई में मिले गहने भाभी के बैग से चोरी हो गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध महिला दिखी, जिसकी तलाश की जा रही है।


Table of Contents

पुलिस के मुताबिक बटेश्वर में गोद भराई के लिए सोमवार को विक्रमपुर की खुशबू अपने पति शिवप्रताप, सास सूरजमुखी, चचेरी सास पूनम आदि के साथ पहुंची थी। ननद रोशनी की गोद भराई में मिले गहने खुशबू ने अपने बैग में रख लिए थे। खुशबू के पति शिवप्रताप ने पुलिस को बताया कि गोद भराई की रस्म के बाद नसीरपुरा शिकोहाबाद के सुंदरपुरा गांव से आए वरपक्ष के लोग चले गए। उसके बाद बैग को कंधे पर टांग कर ब्रह्मलालजी मंदिर में दर्शन को गई थी। दर्शन के दौरान भीड़ में मौजूद एक महिला ने खुशबू के कंधे पर लटके बैग से सोने की चेन और चांदी की पायल निकाल ली। दर्शन-पूजन के बाद मंदिर के बाहर निकली खुशबू ने अपना बैग देखा तो उसमें गहने नहीं मिले। इससे घबराई खुशबू फूट-फूट कर रोने लगी। जानकारी पर मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक संदिग्ध महिला बैग से आभूषण निकालते हुए बच्ची को लिए हुए दिखी। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान और तलाश में जुट गई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News