Sports- Cwg 2026 Day 5 Live:पैरा तैराकी में मेडल से चूके स्वातिक, पुरुष ऊंची कूद और महिला गोला फेंक में पदक की आस – Commonwealth Games 2026 Day 5 Live: Sreeshankar, Tejaswin, Bindyarani Live Updates All Results Medals Tally -#INA

12:04 AM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: पैरा तैराकी में मिली निराशा

भारत के स्वातिक पाटिल पैरा तैराकी के पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी9 वर्ग के फाइनल में पदक लाने से चूक गए। स्वातिक फाइनल में 1:15.82 मिनट के साथ पांचवें स्थान पर रहे। इससे पहले स्वातिक हीट 2 में 1:15.85 मिनट के समय के साथ चौथे और कुल छठे स्थान पर रहे थे। स्वातिक से पदक की उम्मीद थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। 

11:58 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: तेजस्विन का नाम शामिल

तेजस्विन शंकर को लेकर संशय पैदा हो गया था जो अब क्लीयर हो गया है। तेजस्विन शंकर पुरुष ऊंची कूद फाइनल का हिस्सा हैं। आयोजकों की तरफ से बताया गया कि गलती से उनके नाम के . डीएनएस लिखा गया था जो अब हटा लिया गया है। 

11:44 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: तेजस्विन शंकर फाइनल से हटे

भारत के तेजस्विन शंकर पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, क्योंकि आधिकारिक स्टार्ट लिस्ट में उनका नाम DNS के तौर पर दर्ज किया गया है। उनके नाम वापस लेने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

11:42 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: पुरुष ऊंची कूद का फाइनल जारी

पुरुष ऊंची कूद का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। भारत की ओर से इस स्पर्धा में तीन एथलीट चुनौती पेश कर रहे हैं। भारत के लिए आदर्श राम ज्योति शंकर, सरवेश अनिल कुशारे और तेजस्विन शंकर चुनौती पेश करेंगे। 

11:36 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: पैरा महिला गोला फेंक का फाइनल शुरू

पैरा महिला गोला फेंक एफ57 वर्ग का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। भारत की ओर से इस स्पर्धा में दो खिलाड़ी भाग ले रही हैं। भारत की ओर से शिल्पा शियला और शर्मिला चुनौती पेश कर रही हैं। 

11:01 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: पुतुल सोनोवाल हारे

लॉन बॉल के पुरुष एकल सेक्शन डी के पांचवें दौर में भारत को हार मिली। भारत की ओर से पुतुल सोनोवाल उतरे और उनके सामने अनवर हमादा थे। अनवर ने ये मुकाबला 1.5-0.5 से अपने नाम किया। पुतुल पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुके थे। 

10:46 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: साक्षी क्वार्टर फाइनल में

भारतीय महिला मुक्केबाज साक्षी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। साक्षी का महिला 51 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में सामना बोत्सवाना की लेथाबो मोदुकानेले से हुआ। साक्षी ने इस मुकाबले में अपना दबदबा बनाया और सर्वसम्मत फैसले से 5-0 से जीत दर्ज की। साक्षी अब पदक पक्का कर से एक जीत दूर रह गई हैं। 

09:59 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: बिंदियारानी ने जीता कांस्य

भारत की महिला भारोत्तोलक बिंदियारानी देवी ने 58 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। बिंदियारानी ने स्नैच में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 112 किलो का वजन उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाकर कांस्य अपने नाम किया। नाइजीरिया की रफियातु फोलाशेड लवाल ने 229 किलो (103+126) वजन उठाकर स्वर्ण और कनाडा की आन सोफी तासचेरयू ने कुल 215 किलो (94+121) के साथ रजत पदक अपने नाम किया। 

09:52 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: बिंदियारानी ने पदक पक्का किया

भारत की बिंदियारानी देवी ने भारोत्तोलन के महिला 58 किलो में पदक पक्का कर लिया है। बिंदियारानी ने स्नैच में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 112 किलो वजन उठाया। इसके साथ ही उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाया।  

Credit By Amar Ujala

Back to top button