खबर शहर , Agra News: दो जेई और एक एई पर कार्रवाई के लिए शासन को भेजी रिपोर्ट – INA

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) में फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के सहारे नक्शा पास करने और अवैध निर्माण को बढ़ावा देने के मामले में गाज गिरनी शुरू हो गई है। प्राधिकरण ने प्रथम दृष्टया संलिप्त पाए गए दो जूनियर इंजीनियरों (जेई) और एक सहायक इंजीनियर (एई) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है।

अमर उजाला में इस फर्जी एनओसी प्रकरण के खुलासे और प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। एडीए ने मामले में दोषी पाए गए एक जेई को निलंबित करने की संस्तुति की है। दूसरे जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए शासन को लिखा गया है। इसके अलावा, पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने वाले संबंधित सहायक इंजीनियर (एई) को चेतावनी जारी की गई है। यह पूरा विवाद तब तूल पकड़ा जब मालती शर्मा मामले में स्वीकृत नक्शे के लिए लगाई गई एनओसी फर्जी पाई गई।

सबसे बड़ा सवाल यह रहा कि फर्जीवाड़े की बात सामने आने के बावजूद जिम्मेदार अभियंताओं ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की। इतना ही नहीं, मौके पर स्वीकृत नक्शा रिहायशी उपयोग का था लेकिन उसकी आड़ में अवैध व्यावसायिक निर्माण का खेल चलता रहा। फिलहाल शासन स्तर से रिपोर्ट पर अंतिम निर्णय आने के बाद इन इंजीनियरों पर बड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है, जिससे प्राधिकरण में खलबली मची हुई है। एडीए उपाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। वहां से जो भी निर्देश या आदेश आएंगे, उसके अनुसार . कार्रवाई की जाएगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News