खबर शहर , Agra News: प्रशस्ति जलपरी और तोशान बने जलकुमार – INA

आगरा। मून स्कूल ओलंपिक्स 2026 के तहत फतेहाबाद रोड स्थित डीपीएस ताज सिटी स्कूल के तरणताल में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता का समापन हुआ। शहर के लगभग 50 स्कूलों के 250 से अधिक नन्हे तैराकों ने अपनी जल-क्रीड़ा का शानदार कौशल दिखाया।

रोमांचक मुकाबलों के बीच सेंट पीटर्स कॉलेज के तोशान गुप्ता और कर्नल ब्राइटलैंड की प्रशस्ति राठौर ने अपने-अपने वर्ग में तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते। इस प्रतियोगिता का मीडिया सहयोगी अमर उजाला है। प्रतियोगिता के कन्वीनर राजेश गुप्ता ने बताया कि अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रशस्ति राठौर और बालक वर्ग में तोशान गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जलपरी और जलकुमार का खिताब जीता।

जूनियर बालक-बालिका एवं सीनियर बालिका वर्ग में डीपीएस शास्त्रीपुरम और सीनियर बालक वर्ग में सेंट पीटर्स कॉलेज ओवरऑल विजेता रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि केशव दीक्षित और शैलेंद्र पाठक ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

डीपीएस ताज सिटी के प्रधानाचार्य शिव खटोर ने जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान राहुल पालीवाल, राजीव दीक्षित, उमेश शर्मा, मनीष तिवारी और नंदी रावत ने होस्ट पार्टनर डीपीएस ताज सिटी के प्रबंधन और स्टाफ को बधाई दी। निर्णायक मंडल में मनीष सिंह, कुमकुम गुप्ता, प्रशांत, अमर अवस्थी रहे।

—————

प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-19 बालक वर्ग 50 मीटर बटरफ्लाई में सेंट पीटर्स कॉलेज के तोशान गुप्ता प्रथम, 50 मीटर फ्रीस्टाइल में सेंट पीटर्स कॉलेज के समय अग्रवाल प्रथम, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सेंट पीटर्स कॉलेज के तोशान गुप्ता प्रथम, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में डीपीएस शास्त्रीपुरम की स्वस्तिक विशाल प्रथम, 100 मीटर फ्रीस्टाइल में सेंट पीटर्स कॉलेज के तोशान गुप्ता प्रथम, 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में सेंट पीटर्स कॉलेज प्रथम रहा।

अंडर-14 बालक वर्ग के 50 मीटर फ्रीस्टाइल में एसआरसीएस दयालबाग के गर्व कालरा प्रथम, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में डीपीएस शास्त्रीपुरम के रियान प्रथम, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में डीपीएस शास्त्रीपुरम के सुयोग गुप्ता प्रथम, 100 मीटर फ्रीस्टाइल में जीडी गोयनका के आर्यमन प्रथम रहे। अंडर-10 वर्ग 50 मीटर फ्रीस्टाइल में बलूनी पब्लिक स्कूल के सम्राट प्रथम, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में डीपीएस ताज सिटी के गर्वित प्रथम रहे।

बालिका अंडर-19 वर्ग 50 मीटर बटरफ्लाई में कर्नल ब्राइटलैंड की प्रशस्ति राठौर प्रथम, 50 मीटर फ्रीस्टाइल में भी प्रशस्ति प्रथम, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में डीपीएस शास्त्रीपुरम की निष्ठा अग्रवाल प्रथम, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में डीपीएस शास्त्रीपुरम की निष्ठा प्रथम, 100 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम प्रशस्ति राठौर प्रथम, 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में डीपीएस-2 प्रथम रहा।

अंडर-14 50 मीटर फ्रीस्टाइल में डीपीएस शास्त्रीपुरम की तिस्या भगत प्रथम, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सेंट एंथोनी जूनियर कॉलेज की शिवी त्यागी प्रथम, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में सेंट एंथोनी जूनियर कॉलेज की शिवी त्यागी प्रथम, 100 मीटर फ्रीस्टाइल में डीपीएस शास्त्रीपुरम की तिस्या भगत प्रथम रहीं।

बालिका अंडर-10 वर्ग की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में एसआरसीएस दयालबाग की अमायरा सिंह प्रथम, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में डीपीएस शास्त्रीपुरम की गार्गी प्रथम, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में डीपीएस शास्त्रीपुरम की गार्गी शर्मा प्रथम रहीं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News