खबर शहर , Agra News: जोधपुर कप बास्केटबॉल के निर्णायक बने राहुल – INA

आगरा। सेंट एंथनी जूनियर कॉलेज के क्रीड़ाधिकारी राहुल सक्सेना को राष्ट्रीय स्तर की जोधपुर कप बास्केटबाल प्रतियोगिता में निर्णायक नियुक्त किया गया है। जिला बास्केटबाल संघ के सचिव डॉ. हरि सिंह और संयुक्त सचिव डॉ. रिनेश मित्तल ने यह जानकारी दी। भारतीय बास्केटबॉल संघ के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल के पत्र के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। राहुल सक्सेना जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के खेल परिसर में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में आगरा के निर्णायक के चयन से खेल जगत में खुशी है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर ग्रेसी ने बधाई दी है।
Table of Contents