खबर शहर , Agra News: नगर निगम ने 10 स्थानों पर पार्किंग के लिए बनाए 22 पॉइंट – INA

आगरा। नगर निगम ने अवैध पार्किंग के विवादों के बीच शहर में 10 स्थानों पर पार्किंग के लिए 22 पॉइंट तय किए हैं। ग्रुप ए में रामबाग क्षेत्र के लिए 22 स्थानों का चयन करके इनके संचालन का ठेका दिया गया है जो आज से लागू कर दिया गया। इन जगहों पर पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी ड्रेस में रहेंगे और वाहनों की पार्किंग पर तय शुल्क की रसीद देंगे। किसी भी तरह की समस्या पर सहायक नगर आयुक्त से शिकायत की जा सकती है।

प्रभारी पार्किंग और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि दस जगहों पर पार्किंग के स्थल तय कर दिए गए हैं। नया अनुबंध अतुल कॉन्ट्रेक्टर एंड सप्लायर्स से किया गया है। इन पर सभी दस जगहों के संचालन की जिम्मेदारी होगी। नगर निगम और पुलिस के संयुक्त सर्वे के बाद ऑटो और अन्य वाहनों के लिए इन्हें तय किया गया है।

इन जगहों पर होगी पार्किंग सुविधा

– एत्माद्दौला स्मारक के सामने, नुनिहाई रोड पर थाने के पीछे ऑटो पार्किंग स्थान

– रामबाग चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे पुलिस चौकी, लिंक रोड, हाथरस रोड पर

– वाटरवर्क्स चौराहे पर बल्केश्वर रोड और जीवनी मंडी रोड पर शेल्टर होम के सामने

– पीपल मंडी पुलिस चौकी के सामने गाड़ियों की सार्वजनिक पार्किंग का स्थान

– चिम्मन चौराहा पर आगरा फोर्ट स्टेशन के पीछे मदीना होटल को जाने वाली सड़क पर

– टेढ़ी बगिया तिराहे पर पुलिस चौकी, रामबाग रोड और जलेसर रोड पर पार्किग

– बल्केश्वर चौराहे पर सिटी मॉल के सामने और पार्क के पास टॉयलेट से सटी जगह

– शाहदरा तिराहे पर पेट्रोप पंप के पास कालिंदी प्लाजा से सटे पार्किंग स्थल पर

– कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर पुलिस चौकी के सामने बनी जगह पर

– सुल्तानगंज पुलिया पर दाऊजी और राहुल मेमोरियल स्कूल के सामने जगह पर


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News