खबर शहर , Agra News: आगरा में जुटेंगी उभरती हॉकी खिलाड़ी, रानी रामपाल सिखाएंगी गुर – INA

आगरा। खेल में आगरा को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। अब यहां देश की उभरती महिला हॉकी प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में जीतने का गुर सीखेंगी। भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम को सौंपी गई है।

यह शिविर 10 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें देशभर से चयनित 16 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। खास बात है कि ओलंपियन और भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल इन युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगी। इस शिविर में खिलाड़ियों को एफआईएच यूथ हॉकी-5 विश्वकप के लिए तैयार किया जाएगा। भारतीय टीम 7 से 12 दिसंबर तक मिस्र की राजधानी काहिरा में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। आगरा में प्रशिक्षण पूरा कर टीम मिस्र के लिए रवाना होगी। शिविर के संयोजक राजीव सोई ने कहा कि आगरा को राष्ट्रीय शिविर की मेजबानी मिलना पूरे शहर के खेल जगत के लिए गर्व की बात है।

अमिताभ गौतम ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अजय सिंह राजपूत और दिलीप शर्मा मैदान और खेल संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा के साथ धर्मेंद्र बघेल, गोपाल भगत, गौरव, केपी सिंह, संजय नेहरा, डॉ. जयशंकर और गर्जन सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है।

जानें कौन हैं रानी रामपाल

रानी रामपाल हरियाणा के कुरुक्षेत्र (शाहबाद मारकंडा) से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में महज 14 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया। इससे वह भारत के लिए डेब्यू करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल किया। अपने 16 साल के कॅरिअर में उन्होंने 254 मैच खेले और 205 गोल दागे। वह टीम में फॉरवर्ड और मिडफील्डर खेलती थीं। उन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (2020), पद्म श्री (2020) और अर्जुन पुरस्कार (2016) से सम्मानित किया जा चुका है। वह 2020 में वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाली दुनिया की पहली हॉकी खिलाड़ी हैं। 24 अक्तूबर 2024 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया। वर्तमान में वह भारतीय अंडर-18 लड़कियों की हॉकी टीम और हॉकी 5 एस टीम की मुख्य कोच हैं। वर्ष 2026 में हॉकी इंडिया ने उन्हें राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी नियुक्त किया है। एक बेहद सामान्य परिवार (पिता तांगा चलाते थे) से आकर विश्व पटल पर छाने वाली रानी रामपाल ने नवंबर 2025 में कुरुक्षेत्र के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) पंकज सरोहा के साथ शादी कर अपने जीवन की एक नई पारी शुरू की।

————

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News