खबर शहर , Agra News: मंडलीय बास्केटबॉल में आगरा का दबदबा, तीनों वर्गों में चैंपियन – INA

आगरा। क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर शनिवार को माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई। आगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल मुकाबलों में मथुरा को हराकर तीनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया और ओवरऑल विजेता बना।

14 वर्ष वर्ग के फाइनल में आगरा ने मथुरा को 15-4 से शिकस्त दी। विजेता टीम के लिए सान्या, छवि और सुकन्या ने चार-चार व परी ने तीन अंक जुटाए। मथुरा की ओर से सोना ने एक बास्केट किया। 17 वर्ष वर्ग में भी आगरा का दबदबा रहा। टीम ने मथुरा को 16-2 से पराजित किया। आगरा के लिए दीक्षा, आकांक्षा, हिमांशी और प्राची ने चार-चार अंक बनाए। विपक्षी टीम की ओर से प्रियंका ने दो अंक हासिल किए।

19 वर्ष वर्ग के फाइनल में आगरा ने 40-5 से जीत दर्ज की। जागृति और ईशा ने 10-10, जबकि कविता और माधवी ने आठ-आठ अंक जोड़े। मथुरा की निशा ने चार अंक बनाए। निर्णायक की भूमिका अवधेश, उदित और अभय शर्मा ने निभाई। समापन पर पुरस्कार वितरण कॉलेज की प्रधानाचार्य जॉयस सायलस, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, जनपद क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, विदुषी सिंह और धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी गोरखपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News