खबर शहर , Agra News: बटेश्वर में अटल संकुल भवन की दीवार से फिर गिरे पत्थर – INA

बटेश्वर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में करीब 1223.36 लाख रुपये की लागत से बने अटल संकुल भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दीवार से पत्थर गिरने की पहली घटना को एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि शुक्रवार शाम तेज बारिश के दौरान दीवार के तीन और पत्थर उखड़कर नीचे गिर गए। गनीमत रही हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।


Table of Contents

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का जमकर प्रयोग किया गया है, जिसके चलते दीवार से पत्थर लगातार उखड़कर गिर रहे हैं। माैजूदा समय में दीवार पर लगे कई अन्य पत्थर ढीले पड़े हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है कि बीती 28 अगस्त को भी सात पत्थर गिरने के बावजूद किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच और मरम्मत करने की जहमत नहीं उठाई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News