खबर शहर , Agra News: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दो कंटेनरों की भिड़ंत – INA

सैंया। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर शुक्रवार सुबह दो कंटेनर आपस में टकरा गए। हादसे में दोनों कंटेनरों के चालक बाल-बाल बच गए। सुबह करीब 10 बजे आगरा की ओर से आ रहा एक कंटेनर सैंया चौराहे से खेरागढ़ की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान धौलपुर की ओर से तेज गति से आ रहे दूसरे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि धौलपुर की ओर से आने वाले कंटेनर के चालक का केबिन एक तरफ क्षतिग्रस्त होकर घूम गया। टक्कर के दौरान दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए। गनीमत रही कि हादसे के समय चौराहे पर राहगीरों की संख्या कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
Table of Contents