दिल्ली के ओखला में 124 MGD का नया एसटीपी तैयार:अमित शाह करेंगे उद्घाटन; 358 कॉलोनियों और 113 गांवों में बिछेगा सीवर नेटवर्क- INA NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अक्टूबर को दिल्ली जल बोर्ड की 8,941.22 करोड़ रुपए की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 2,827.11 करोड़ की 10 पूरी हो चुकी परियोजनाएं शामिल हैं। ओखला में 124 एमजीडी क्षमता वाला नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी शुरू होगा। वहीं, 6,114.11 करोड़ की 33 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। इन परियोजनाओं के तहत 8 एसटीपी का उन्नयन होगा, जिनकी क्षमता बढ़कर 140.8 एमजीडी हो जाएगी। इससे 78.5 लाख लोगों को लाभ मिलने का दावा है। बाहरी दिल्ली की 358 अनधिकृत कॉलोनियों और 113 गांवों में 3,113.67 करोड़ से 29 विकेंद्रीकृत एसटीपी और 1,034 किमी सीवर नेटवर्क बनेगा। इससे 25.82 लाख आबादी कवर होगी। चंद्रावल में 298.3 करोड़ से 477 एमएलडी का नया जल शोधन संयंत्र भी बनेगा। 70 घाटों से 76.7 टन कचरा हटाया जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के मुताबिक, रविवार को चलो यमुना अभियान में 35 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। दिल्ली के 70 घाटों से 76,755 किलो कचरा हटाया गया। उस्मानपुर से 7 टन और सोनिया विहार से 5.6 टन कचरा निकला। अभियान में 25 से अधिक कॉलेजों के छात्र भी शामिल हुए। मंत्री ने बर्थडे विद यमुना पहल की भी घोषणा की। दिल्ली के 7 एसटीपी प्रदूषण मानकों पर फेल डीपीसीसी की सितंबर की जांच में सात एसटीपी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। यमुना विहार फेज-3 में फीकल कोलीफॉर्म 64 हजार एमपीएन/100 एमएल मिला, जबकि सीमा 230 है। महरौली में यह स्तर 11 हजार, घिटोरनी में 17 हजार और वसंत कुंज में 8,100 दर्ज हुआ। मानक तोड़ने वालों में यमुना विहार फेज-1, ओखला और केशौपुर एसटीपी भी शामिल हैं।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News