खबर शहर , आगरा: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर हादसा, बाइक सवार की मौत; टक्कर मारकर भागा वाहन – INA

भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर रविवार शाम एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जाम लग गया। पुलिस ने यातायात संभाला और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। हादसा रविवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ।
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
मृतक की पहचान अमित (35) पुत्र महाराज सिंह (निवासी चिटकापुर, थाना अजीतमल, औरैया) के रूप में हुई है। वह बाइक से दिल्ली की ओर जा रहा था। भगवान टॉकीज के पास एक वाहन ने चपेट में ले लिया।
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
टक्कर से अमित बाइक समेत सड़क पर कुछ दूर तक घिसटता चला गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजन की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
Table of Contents
Table of Contents