दिल्ली के कनॉट प्लेस में ‘जुगमग दिवाली’ का आगाज:सीएम ने किया उत्सव का शुभारंभ; भजनों और रोशनी से जगमगाया सेंट्रल पार्क- INA NEWS

दीपावली से पहले दिल्ली का दिल कहे जाने वाला कनॉट प्लेस रोशनी और उत्सव के रंगों से सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेंट्रल पार्क में आयोजित ‘जुगमग दिवाली’ उत्सव का शुभारंभ किया। महाआरती, भजन संध्या और आकर्षक ड्रोन शो कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। रंग-बिरंगी रोशनी और उत्सवी माहौल ने आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम के दौरान महाआरती के साथ भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बनाया, जबकि आसमान में ड्रोन शो ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, सकारात्मकता और खुशहाली का पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ समाज में एकता और सौहार्द का संदेश देते हैं। सेंट्रल पार्क में आज भी उत्सव की रौनक कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 7 नवंबर को भी ‘जुगमग दिवाली’ उत्सव जारी रहेगा। आयोजन के जरिए राजधानी की सांस्कृतिक विरासत और दीपावली की परंपराओं को प्रमुखता दी जा रही है। उत्सव का उद्देश्य लोगों को एक साथ जोड़कर त्योहार की खुशियां साझा करना है।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News