यूपी – बुलंदशहर में दिवाली की रात गुंडागर्दी: पटाखे जलाने के विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़; घटना सीसीटीवी में कैद – INA

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के पॉश कॉलोनी आवास विकास प्रथम में दिवाली की रात पटाखे छोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोपियों ने पड़ोसी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और ईंट-पत्थर बरसाए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


Table of Contents

बताया गया कि दिवाली की रात मुकेश प्रधान और उसके बेटे घर के बाहर रॉकेट छोड़ रहे थे। रॉकेट पड़ोसी की ओर जाने पर राकेश अरोड़ा ने सुरक्षा का हवाला देकर मना किया। इससे नाराज मुकेश प्रधान और उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए राकेश से मारपीट शुरू कर दी। 

शोर सुनकर बीच-बचाव को पहुंचे पुष्पेंद्र चौधरी और शोभित अग्रवाल पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद राकेश अरोड़ा के घर का मुख्य गेट तोड़कर परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News