सीजी- रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 23-24 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट में बदलाव – INA

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते 23 और 24 जुलाई को कई यात्री ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

रेलवे के अनुसार, 23 जुलाई को रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, गेवरा रोड-बिलासपुर और बिलासपुर-रायपुर मेमू ट्रेनों के साथ कोरबा-रायपुर, रायपुर-कोरबा तथा रायपुर-गेवरा रोड मेमू का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। वहीं 24 जुलाई को कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर भी नहीं चलेगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

तकनीकी कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के मार्ग और प्रारंभिक स्टेशन में भी बदलाव किया गया है। झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू अब केवल बिलासपुर तक ही संचालित होगी और . का सफर रद्द रहेगा। वहीं गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू गोंदिया से नहीं चलेगी, बल्कि बिलासपुर से अपनी यात्रा शुरू करेगी। इससे गोंदिया और बिलासपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इधर, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन की सेवा अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह विशेष ट्रेन 18 सितंबर तक अतिरिक्त 14-14 फेरों के साथ संचालित होगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

नई समय-सारिणी के अनुसार पटना-चर्लपल्ली स्पेशल 3 अगस्त से 16 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार चलेगी। वहीं चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 5 अगस्त से प्रत्येक बुधवार तथा 7 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार निर्धारित तिथियों तक संचालित की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

22 कोचों वाली इस विशेष ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन में एसी-3, एसी-3 इकॉनमी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News