Sport : 'मैंने बीते 4 महीने में बहुत उतार-चढ़ाव देखा…', वैभव सूर्यवंशी की मासूमियत ने जीता फैंस का दिल, कहा- अपना नेचुरल गेम खेलूंगा #INA

Vaibhav Sooryvanshi : भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त जिम्बाब्वे दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच 23 जुलाई से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है, जिसमें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आने वाले हैं. इससे पहले बीसीसीआई ने 15 साल के इस युवा बल्लेबाज का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वैभव ने अपनी मन की बातें कहीं हैं और बताया कि हरारे क्रिकेट स्टेडियम उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने अंडर-19 टीम के साथ अभी 4 महीने पहले ही टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी.
वैभव सूर्यवंशी ने हरारे को बताया मैमोरेबल
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 टीम के साथ मिलकर इसी साल हरारे क्रिकेट क्लब में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था, जिसके फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया था. अब वैभव को एक बार फिर इस मैदान पर उतरना है, जिसके लिए वह काफी उत्साहित हैं.
बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई वीडियो में वैभव हरारे क्रिकेट क्लब को स्पेशल बताते हुए कहते हैं कि, “अभी हम जिम्बाब्वे में हैं. ये मेरे लिए बहुत मैमोरेबल ग्राउंड है. चार महीने पहले हमने यहां अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था और जीता था. भारत का प्रतिनिधित्व करना हर किसी का सपना होता है और इतने अच्छे ग्राउंड पर वापस आकर खेलना वाकई खास है, जहां हमने चार महीने पहले ही वर्ल्ड कप जीता था. तो अब हम इंज्वॉय करेंगे.”
Back . the scene of a record-breaking performance ✨
With more history in his sights for #TeamIndia 🇮🇳
𝗢𝗻𝗲 𝗚𝗿𝗼𝘂𝗻𝗱, 𝗠𝗮𝗻𝘆 𝗝𝗼𝘂𝗿𝗻𝗲𝘆𝘀, ft. Vaibhav Sooryavanshi 🙌 – By @ameyatilak #ZIMvIND https://t.co/naNWgISaas
— BCCI (@BCCI) July 22, 2026
पिच और कंडीशंस से परिचित हैं वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने आगे कहा कि उन्हें हरारे क्रिकेट क्लब की पिच और कंडीशंस का काफी अंदाजा है, क्योंकि उन्होंने इसी साल वहां मैच खेले हैं. 15 साल के इस खिलाड़ी ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, “यहां पर पिच और जो भी हालात हैं उसका अंदाजा पिछली बार लगा था उसको ध्यान में रखते हुए खुद को इस सीरीज में बैक करूंगा और अपना नेचुरल गेम खेलने की कोशिश करूंगा. इस मैदान पर मैंने 2 मैच खेले थे और दोनों ही बहुत अच्छे रहे थे. तो पूरी कोशिश करुंगा की उस फॉर्म को आगे भी जारी रखूं.”
“मुझे जो भी चाहिए कोच उसे उपलब्ध करा रहे हैं, जो भी मुझे प्रैक्टिस चाहिए वह मिली तो काफी अच्छा लग रहा है जिससे मेरा आत्मविश्वास भी काफी बेहतर है. पिछले चार महीनों में मैंने काफी उतार-चढ़ाव देखें हैं लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है जहां जीवन भर ऐसा होता रहेगा, जिसमें मुझे बस प्रोसेस को फॉलो करना है.”
हरारे क्रिकेट क्लब में कमाल का है वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड
15 साल के वैभव सूर्यवंशी के पास हरारे क्रिकेट क्लब में खेलने का अच्छा अनुभव है. उन्होंने अंडर -19 के लिए यहां 7 मैचों की 7 पारियों में 62.71 की औसत से कुल 439 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए और उनके बल्ले से 41 चौके और 30 छक्के भी निकले थे. इस मैदान पर ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल भारत की ओर से इंग्लैंड के के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में 15 चौकों और 15 छक्कों की बदौलत 175 रनों की आतिशी पारी खेली. उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा था.
वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका
वैभव सूर्यवंशी के पास हरारे में इतिहास रचने का मौका है. इस खिलाड़ी ने अब तक टी-20 क्रिकेट में 139 छक्के लगा चुके हैं. ये सिक्स उन्होंने 37 मैचों की 37 पारियों में खेलते हुए लगाए हैं. ऐसे में अब जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज में अगर इस युवा के बल्ले से 11 छक्के निकल तो वह टी20 क्रिकेट में 150 छक्के का आंकड़ा छू लेंगे. इसके साथ ही वैभव इस फॉर्मेट में सबसे तेज (पारियों के हिसाब से) 150 छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे.
ये भी पढ़ें: ‘ये बल्लेबाजों की दुनिया उसे नहीं समझ पाएगी’, अश्विन ने लगाई टीम मैनेजमेंट की क्लास, बोले-कुलदीप को नहीं खेलना चाहिए
'मैंने बीते 4 महीने में बहुत उतार-चढ़ाव देखा…', वैभव सूर्यवंशी की मासूमियत ने जीता फैंस का दिल, कहा- अपना नेचुरल गेम खेलूंगा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,